बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मशहूर फिल्म पठान रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा में थी। शाहरुख और दीपिका स्टारर इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ भी काफी विवादों में रहा था। इस गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा यानी ऑरेंज कलर की बिकिनी को लेकर राजनीतिक जगत में कई बयान सामने आए। हालांकि इन तमाम विवादों के बाद फिल्म पठान रिलीज हुई और हिट साबित हुई। वहीं इस फिल्म के गानों का क्रेज आज भी देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज की दो छात्राओं की बांसुरी और गिटार पर ‘बेशरम रंग’ का जबरदस्त म्यूजिकल वर्जन लोगों का दिल छू रहा है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान जनवरी 2023 में रिलीज हुई और इसके बेहतरीन गानों का क्रेज अभी भी बरकरार है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा और सुना जा रहा है, जिसमें कॉलेज की दो टैलेंटेड लड़कियां अपनी बांसुरी और गिटार की जुगलबंदी से सभी को अट्रैक्ट कर रही हैं। इन लड़कियों द्वारा पेश किए गए बेशरम रंग के जबरदस्त म्यूजिकल वर्जन का वीडियो हाल ही में पुणे में सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मीडिया एंड कम्युनिकेशन (SCMC) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने को दो लड़कियां स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं, जो बिल्कुल अलग अंदाज में है। यह वर्जन को कॉलेज की दो छात्राएं सिया रागड़े और अंबिका बापट द्वारा बजाया जा रहा है, जिन्होंने बांसुरी और गिटार की मधुर धुन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर बैठी दो लड़कियों में से एक जहां बांसुरी बजाती नजर आ रही है वहीं दूसरी गिटार बजाती दिख रही है। ऑटोटोरियम में मौजूद लोगों की तालियों और मोबाइल फोन की रोशनी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी इस संगीत का कितना लुत्फ उठा रहे हैं।
और पढ़े: Pathaan Screening: ‘बेशरम रंग’ पर वैभवी मर्चेंट और बॉस्को मार्टिस ने थिरकाए पैर!
आर्टिस्ट सिया रागड़े और अंबिका बापट के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं और यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह…शानदार’ तो दूसरे ने लिखा, ‘मैं शब्दों में उसके टैलेंट को बयां नहीं कर सकता..और उसके आउटफिट को भी देखिए..ये दोनों लड़कियां आज की लड़कियों जैसी नहीं हैंइनका फुल और दुपट्टे वाला ड्रेस है..’, तीसरे ने लिखा, ‘इट्स सो स्वीट…गुड जॉब दोस्तों’। इसी तरह तमाम यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
बता दें, बेशरम रंग के ओरिजिनल गानों को शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेइरो, विशाल और शेखर जैसे सिंगर्स ने गाया है। इसके बोल कुमार ने दिए हैं और म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे।
और पढ़े: दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ गाने के सेट पर पहुंचे थे शाहरुख के लाडले अबराम खान, देखे वीडियो!
गौरतलब है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग दिसंबर 2022 को रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब सिया रागड़े और अंबिका बापट द्वारा बजाए गए इस गाने का बांसुरी और गिटार वर्जन वाकई में बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला है।