T20 वर्ल्ड कप: पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने महिला टीम को लगायी फटकार, कहा ‘प्लेयर्स क्या कर रहे है?’
ये कैसे हुआ समझ नहीं आया!

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को हुई मैच में भारतीय महिलाओं की टीम इंग्लैंड से 11 रनों से हार गयी। 18 फरवरी को Gqeberha के सेंट जॉर्ज पार्क में इंग्लैंड से हुई भिड़ंत के बाद भारतीय महिला टीम को हार माननी पड़ी। जिस वजह से पूर्व महिला क्रिकेटर कप्तान अंजुम चोपड़ा बेहद नाराज हो गयी और उन्होंने इस हार पर भारतीय महिला टीम की आलोचना की।
View this post on Instagram
शनिवार को हुई इस मैच में इंग्लैंड के 152 रनों के लक्ष्य साधते हुए भारत की टीम स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बावजूद भी 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाकर आउट हो गई। इस बात से पूर्व क्रिकेटर रही अंजुम चोपड़ा बहुत ही नाराज होती दिखाई दी। अंजुम ने भारतीय T20 महिला टीम पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की और अपने यूट्यूब वीडियो में उन्हें कई बातें सुनाई।
Nat Sciver leads England past India, despite Renuka Singh Thakur’s five wicket haul! What went wrong for team India?
Watch the full video here: https://t.co/wI33mz8GZT#indvseng #INDvENG #WomensT20WorldCup #T20WorldCup #RenukaSinghThakur pic.twitter.com/NFsi2zBB3j
— Anjum Chopra (@chopraanjum) February 19, 2023
शुरुआत में ही इंग्लैंड ने नेट साइवर-कैथरीन ब्रंट के अर्धशतक की मदद से 20 ओवरों में सात विकेट पर 151 रन बनाए। इस बीच, भारतीय प्लेयर रेणुका सिंह ने अपने शानदार फॉर्म में अपने पहले पांच विकेट लिए। लेकिन फिर भी भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के 152 रनों के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पायी। इस हार के बाद भारत ग्रुप बी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इस बीच, इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
Renuka … naam toh suna hi hoga! Renuka Singh Thakur! Bags 5/15 vs England #ENGvIND @T20WorldCup #TurnItUp @BCCIWomen pic.twitter.com/Orv4dVEQbb
— Anjum Chopra (@chopraanjum) February 18, 2023
और पढ़े: U-19 Women’s T20 World Cup: Virat Kohli, Taapsee Pannu And More Celebs Hail Our Women In Blue!
?”What kind of a stroke is that?”
Anjum Chopra was critical of the Indian women’s team after the loss against England yesterday.#CricketTwitter #T20WorldCup pic.twitter.com/ravURSMvS5
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 19, 2023
टॉस जीतकर भी भारत ने पहली गेंदबाजी चुनी और फिर भी इंग्लैंड के 152 रनों के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया। स्मृति मंधाना, ऋचा घोष के अलावा रेणुका सिंह ने भी बेहद शानदार खेली खेली। लेकिन इस मैच में हरमनप्रीत कौर एक उमदी प्लेयर होने के बावजूद भी अच्छा खेल नहीं दिखा पायी जिस वजह से पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने अपनी नाराजगी अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाई। उन्होंने कहा की, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 150 रनों का लक्ष्य पार किया था। इंग्लैंड के खिलाफ खेल में बल्लेबाजी की स्थिति अच्छी थी और भारत के पास अच्छे बल्लेबाज भी थे। इसलिए किसी को यह लगना संभव है की 152 रनों का लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। लेकिन क्या हो रहा था? मैच में हुए इस अचानक बदलाव से अंजुम को काफी धक्का लगा और उन्हें समझ नहीं आया की यह आखिर हो क्या गया।
151 was definitely chaseable in today’s batting conditions. #ENGvIND #T20WorldCup.
— Anjum Chopra (@chopraanjum) February 18, 2023
इसके आलावा अंजुम चोपड़ा ने भारत की महिला कप्तान हरमनप्रीत के लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के साथ खेलने के फैसले पर भी सवाल उठाया। पूर्व कप्तान ने कहा की, हरमनप्रीत कौर ने सोफी एक्लेस्टोन के खिलाफ पहले भी खेला है किया है और कई बार आउट भी हो चुकी है। लेकिन इस बार भी हरमनप्रीत ने ऐसा खेल क्यों खेला? लक्ष्य को पार करने के उसके इस तरह के योगदान को अंजुम नहीं समझ सकी। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर ने ऋचा घोष के अच्छे प्रदर्शन के बारे में भी तारीफ़ की और साथ ही बाकी के प्लेयर्स क्या कर रहे है सिपर सवाल भी उठाया।
और पढ़े: T20 World Cup 2023: भारतीय महिला टीम की रोमंचक विजय, अनुष्का शर्मा ने की तारीफ!
खैर महिला T20 विश्व कप में भारतीय महिलाओं ने अबतक अपना अप्रतिम प्रदर्शन दिखाया है। इस एक हार के वजह से खुद को कम ना समझ कर आगे के मैचेस के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखने की उम्मीद सभी कर रहे है।
First Published: February 19, 2023 4:13 PM