HBD Anjum Chopra: 17 साल की उम्र में महिला क्रिकेटर ने रखा था स्टेडियम में कदम, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें!

आज के समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक बड़ी पहचान बन चुकी है। हर महिला खिलाड़ी को आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है। हालांकि जब महिला क्रिकेटर्स की बात आती है तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज अंजुम चोपड़ा का नाम भी जहन में आता है। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज की तुलना खिलाड़ी डेविड गॉवर से की जाती थी। डेविड गॉवर 1980 के दशक में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हुआ करते थे और अपने शानदार शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस बेहतरीन बल्लेबाज की तुलना अंजुम चोपड़ा से की जाती थी। आज यानी 20 मई को अंजुम चोपड़ा का 46वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं सलामी बल्लेबाज अंजुम चोपड़ा से जुड़ी खास बातें।

अंजुम चोपड़ा से जुड़ी खास बातें

1. अंजुम चोपड़ा अपने दौर में महिला क्रिकेट में एक प्रमुख नाम थीं। उनका जन्म 20 मई 1977 को दिल्ली में हुआ है। अंजुम चोपड़ा के पिता कृष्ण बाल चोपड़ा एक फेमस गोल्फर है वहीं उनकी मां पूनम चोपड़ा गुडइयर कार रैली जीत चुकी है। बल्लेबाज के भाई निर्वाण चोपड़ा भी एक क्रिकेटर हैं।

और पढ़े: AI आर्टिस्ट ने तैयार किए रोहित शर्मा, विराट कोहली और इन भारतीय क्रिकेटर्स के Female Version, देखे तस्वीरें!

2. जब क्रिकेट को लड़कों का खेल माना जाता था, उस समय अंजुम को इसका बहुत शौक था। अंजुम चोपड़ा को बचपन से ही एक बेहतरीन बल्लेबाज बनना था। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने महज 9 साल की उम्र में क्रिकेट के मैदान में कदम रखा था और छोटी सी उम्र में खेल की दुनिया का हिस्सा बन गई। अंजुम चोपड़ा अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में पढ़ाई में अच्छी थीं साथ ही वह स्वीमिंग, बास्केटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों में भी हिस्सा लेती थीं।

3. क्रिकेट की शौकीन अंजुम चोपड़ा ने 17 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। इस महिला बल्लेबाज ने साल 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेले गए वन डे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल टेस्ट करियर का आगाज किया। इस मैच के बाद अंजुम की किस्मत बदल गई। साल 2002 में उन्हें महिला भारतीय टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला और वह कप्तान बनीं। अंजुम चोपड़ा की कप्तानी में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज अपने देश के नाम रही। अपने खूबसूरत करियर की सीढ़ी चढ़ते हुए अंजुम ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल मैच में कदम रखा।

4. अंजुम चोपड़ा ने अपने करियर में बहुत मुकाम हासिल किया, जो आज भी क्रिकेट इतिहास में दर्ज है। अंजुम 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने भारत के लिए चार वर्ल्ड कप भी खेले हैं। अंजुम की तुलना 1980 के दशक में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेविड गॉवर से की जाती है, जो अपने शानदार शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच अंजुम चोपड़ा ने साल 2001 में खेला था। इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया और कमेंटेटर के रूप में देखी जाती हैं।

और पढ़े: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना एक फॅमिली पर्सन है, देखे तस्वीरें!

गौरतलब है कि, अपने करियर में क्रिकेट के मैदान में शानदार पारियां खेलने वाली अंजुम चोपड़ा को अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। महिलाओं की प्रेरणा बन चुकीं अंजुम को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।