शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ इन 10 बातों पर जरूर सोचें!

जान लीजिये आप शादी के लिए तैयार है के नहीं!
शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ इन 10 बातों पर जरूर सोचें!

जैसे ही नवंबर-दिसंबर यह महीने नजदीक आते है, वैसे ही शादियों का सीजन भी शुरू होने लगता है। कई घरों में शहनाइयों की गूंज सुनाई देती है, मिठाइयों से लेके डिजाइनर कपड़ों तक के सिलेक्शन होने लगते है और मेहमानों को न्योता भेज दिया जाता है। शादी की हर तैयारियों के साथ होने वाले दूल्हा दुल्हन के दिल की धड़कने भी बढ़ने लगती है। अब धड़कन एक्साइटमेंट के वजह से बढ़ती है या डर के वजह से यह जान लेना जरुरी है। इसीलिए शादी करने से पहले होने वाले दूल्हा दुल्हन को इन १० बातों पर जरूर सोचना चाहिए। तो जान लेते है क्या है वह दस बातें…

 

शादी के लिए सही उम्र

आप अपने ट्वेंटीज में नहीं आते और पड़ौसी और रिश्तेदारों को आपके शादी की फ़िक्र होने लगती है। प्रेशर में आकर घरवाले भी अपने लड़का-लड़की के शादी के बारे में सोचने लगते है, घर पर भी फिर शादी की ही बातें होने लगती है। लेकिन शादी एक ऐसा बंधन है जिसके बारे में सोचने से पहले आप इसके लिए रेडी हो या नहीं यह आपको जरूर सोचना चाहिए। आप जब इस बंधन में बंधने रेडी होंगे वही आपके शादी की सही उम्र होगी यह बात ध्यान में रखे।

नाम और पहचान में बदलाव

अगर आप शादी के बाद अपनी पहचान या नाम नहीं बदलना चाहते, खास कर के लड़कियां, तो इसके बारे में अपने होने वाले पार्टनर से पहले ही बात कर ले। अपना नाम या पहचान बदलना एक बहुत बड़ी चीज होती है, और अगर आपका लाइफ पार्टनर भी आपके विचारों से सहमत है तो आप आगे बढ़ सकते है।

और पढ़े: Velvet, Jacquard, And Regal Silk: Fabrics To Bookmark For A Winter Wedding

जॉइंट फैमिली या सेपरेट फैमिली?

आप किसी जॉइंट फैमिली में रहते हो और शादी के बाद भी आपको अपने इन-लॉज के साथ ही रहना है, या फिर उनसे अलग रहना है इसके बारे में पहले ही अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से बात कर लेनी चाहिए। कई लड़के शादी के बाद भी अपने फैमिली को छोड़कर रहने के लिए तैयार नहीं होते, ऐसे वक़्त अगर आप उनसे अलग सोच रहे है तो उन्हें इसके बारे में पहले ही आईडिया दे, ताकि आगे जाकर इस मामले में कोई ग़लतफहमी ना हो।

सपनो को पूरा करें

कई लड़कियां शादी के बाद अपने सारे सपनो को एक डब्बे में बंद कर छुपा के रख देती है। लेकिन यह बात बिलकुल भी गलत है। शादी एक नए रिश्ते की शुरुआत होती है। आपका लाइफ पार्टनर अगर आपके सपनों को समझ ही नहीं सकता या आप उससे अपने सपने शेयर करने से डरते है तो वह आपको कभी भी अच्छे से समझ नहीं पायेगा। शादी के इस रिश्ते में दोनों को सामान तरीके से एक दूसरे के सपनों को प्रोत्साहन देना चाहिए। अपने होने वाले पार्टनर को आपके सपनो के बारे में जरूर बताएं।

शादी और वर्क-लाइफ बैलेंस

आपको अगर शादी के बाद भी अपना जॉब करना है या फिर शादी के बाद आपके काम करने के कोई दूसरे प्लान्स है तो उस हिसाब से आपको अपने मंगेतर या पार्टनर से बात कर लेनी चाहिए। कई बार शादी के बाद लड़की के जॉब करने में दिक्कतें आ जाती है। ऐसी परिस्थिति ना आये इसीलिए यह बात पहले ही क्लियर करना जरुरी है।

और पढ़े: Indian Parents’ Ego And Pride Put Their Estranged Daughters At Risk, Forcing Them To Stay In Abusive Marriages

आत्मसन्मान (Self Respect) ही सब कुछ है

शादी के बाद रिश्तेदारों और घरवालों की लड़की के ओर से अपेक्षाएं बढ़ जाती है। कई बार अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए, अपने पति या रिश्तेदारों की माँगों को पूरा करने के लिए लड़की को समझौता या त्याग करने की अपेक्षाएं राखी जाती है। लेकिन एक बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए की, अपना स्वाभिमान सबसे अनमोल होता है और होने वाले लाइफ पार्टनर को भी यह बात समझनी चाहिए।

बच्चे और पैरेंटिंग फ्यूचर

शादी के बाद अगर आप फैमिली प्लैनिंग करना चाहते है तो यह बात भी आपको पहले ही अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के साथ शेयर करनी चाहिए। शादी के तुरंत बाद ही या कुछ सालों बाद बच्चा चाहते है तो वैसे प्लानिंग अपने पार्टनर के साथ मिलकर करें।

एक दूसरे के परिवार का आदर

भारतीय शादियों में कई बार लड़के वालों को ऊँचा दर्जा दिया जाता है। कई बार लड़की वालो के परिवार से काफी अपेक्षाएं रखी जाती है। शादी के लिए पार्टनर चुनते वक़्त लड़कियों को यह बातें ध्यान में रखनी चाहिए। शादी की नीव एक दूसरे के और परिवार वालों के आदर करने पर टिकी होती है यह बात ध्यान में रखे। अपने लाइफ पार्टनर को यह बात पता होनी चाहिए यह जिम्मेदारी उठायें।

और पढ़े: Celebrity-Approved Kaleera Designs And Where To Get Them To Brighten Up Your Bridal Look

वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर

अगर आप एक आत्मनिर्भर और कमाने वाली हार्ड वर्किंग लड़की है, तो आपका लाइफ पार्टनर आपके इन विचारों से सहमत हो इसकी जिम्मेदारी आपको ही उठानी पड़ेगी। आप अगर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर है और आगे जाकर भी आपको ऐसे ही रहना है तो यह बात आपके लाइफ पार्टनर से जरूर शेयर करनी चाहिए।

अपना कीमती वक़्त और ढेर सारा प्यार

हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर से उसका वक़्त और ढेर सारा प्यार चाहती है। अगर आपका पार्टनर आपको पर्याप्त वक़्त नहीं दे सकता तो इस रिश्ते को आगे लेके जाने का कोई फायदा नहीं होगा। क्यों की जो इंसान अपने पार्टनर के साथ समय नहीं बिता पायेगा वह उसे कैसे प्यार दे पायेगा। इसीलिए आपको इस बारे में फिर से सोचना होगा।

शादी दो प्यार करने वाले और एकदूसरे के विचारों का सम्मान करने वाले व्यक्तियों के बीच का मिलन माना जाता है। इसीलिए शादी इस महत्वपूर्ण बात का फैसला करने से पहले इन बातों पर एक बार जरूर विचार करें।

‘The Man Behind’ Ep2: Taking Care Of His Pregnant Wife Made Him Learn New Household Chores. Those Wedding Vows Were Taken Seriously!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!

⁠7 Reasons Why You Shouldn’t Skip Nose Contouring Like Manisha Koirala 8 Easy Tips To Get Slim And Fit Waist Like Tamannaah Bhatia Poor Things Review: Emma Stone, Mark Ruffalo Are Exceptional Is This Aesthetically Pleasing Absurd World! 8 HAWT Pics Of Heeramandi Star Adhyayan Suman That We’re Drooling Over! 8 Pics To Prove Konkona Sen Sharma Has A Steal-Worthy Antique Jewellery Collection!