Penumbral Lunar Eclipse: क्या है पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण? जान ले क्यों है इतना खास!
बन जाए इस खास रात के गवाह!

आज बुद्धा पूर्णिमा के अवसर पर दुनिया भर में चंद्र ग्रहण भी दिखाई देने वाला है। ये पूर्णिमा एक बेहद अनूठी और खास है, क्यों की आज के ही दिन दुनिया भर के लोग एक विलक्षण चंद्र ग्रहण देखने के साक्षी होने वाले है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। आज पूर्णिमा के दिन पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में भी कई जगहों पर चंद्र ग्रहण दिखने वाला है। ये चंद्र ग्रहण वाकई में खास है, क्यों की आज के दिन पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला है। क्या आपको पता है पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण क्या होता है? अगर नहीं, तो हम इसमें आपकी मदत कर सकते है। चलिए जानते है आज की रात दिखाई देने वाला पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण इतना खास क्यों है।
क्या है पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण?
आज की रात यानी 5 मई को दिखाई देने वाला चंद्र ग्रहण वाकई में बेहद खास है। क्यों की, ये चंद्र ग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण है जिसे दुनिया भर के लोग देख पाएंगे। साथ ही आज के ग्रहण को पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण यानी के उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। ये इतर चंद्र ग्रहण से काफी अलग और अद्भुत होता है। इस चंद्र ग्रहण में चाँद का रंग धुंदला हो जाता है, और चाँद की लकीर भी दिखाई नहीं देती है। इसमें चाँद पर पृथ्वी की छाया नहीं पड़ती, जिस वजह से चाँद बेहद धुंदला और मलिन दिखाई देता है। चाँद का सफ़ेद रंग गायब हो जाता है। इस खगोलीय घटना को पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण यानी के उपछाया चंद्र ग्रहण कहते है, जो आज आप देख सकते है।
और पढ़े: Buddha Purnima: क्या है बुद्ध पूर्णिमा का इतिहास और इसका महत्त्व?
कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
हालाँकि, चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते है। पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण, जिसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण कहा जाता है। कई बार चंद्र ग्रहण सिर्फ कुछ कुछ जगहों से ही दिखाई देता है। लेकिन इस बार भारत में भी कई जगहों पर ये खास पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। जान ले समय…
मुंबई: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
गुरुग्राम: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
हैदराबाद: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
बैंगलोर: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
चेन्नई: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
कोलकाता: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
भोपाल: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
चंडीगढ़: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
पटना: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
अहमदाबाद: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
विशाखापट्टनम: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
गुवाहाटी: रात 8.44 (5 मई) से सुबह1.01 (6 मई)
और पढ़े: Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण से जुड़े 6 सामान्य मिथक, जो अभी भी है कायम!
ये खास पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण यानी के उपच्छाया चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8.44 से लेकर देर रात 2 बजे तक आप देख सकते है। इस खगोलीय घटना में चाँद पूरी तरह से छिप जाएगा, और अंधेरा हो जाएगा। इस खास चंद्र ग्रहण के गवाह आप भी बन सकते है। बिलकुल ना मिस करें आज का ये खास पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण!
First Published: May 05, 2023 1:10 PM