गर्मियों में चूने सही पोषण विकल्प, अपनी डाइट मे शामिल करें ये चीजें!
गर्मी में लें बेहतर डाइट!

गर्मी के महीने शुरू हो गए हैं, चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़े को सहन करना बहुत मुश्किल हो गया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं तापमान भी बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। ऐसे में बात जब खाने की आती है तो हर कोई कुछ भी सोच समझकर खाता है। कई विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि इस मौसम में हल्का और उचित भोजन लेना बेहतर जरूरी होता है जो गर्मी को मात दे सके। हालांकि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, भूख भी कम लगती है और हीट स्ट्रोक और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में खाने में सही पोषण लेना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी भीषण गर्मी के मौसम में कौन से पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
1. रसीले फल बेहतर विकल्प
गर्मी के मौसम में तरह-तरह के ज्यूसी यानी रसीले फल आते हैं, जिन्हें गर्मियों में खाना अच्छा माना जाता है। खट्टे फल जैसे नींबू, अंगूर, आम, संतरा, अनानास, स्ट्रॉबेरी, टमाटर आदि विटामिन सी से भरपूर होते हैं और इनमें ए, बी, ई और के जैसे कई विटामिन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में ऐसे रसीले फलों का सेवन आपको जरूर करना चाहिए। इससे शरीर की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है।
और पढ़े: तपती गर्मी में घमौरियों से है परेशान? तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत!
2. खरबूजे और तरबूज है फायदेमंद
गर्मी के मौसम के लिए खरबूजे और तरबूज जैसे हाइड्रेटिंग फल सबसे अच्छे होते हैं। वे विटामिन सी से भरपूर होते हैं और हमारे शरीर के जल स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह आपको गर्मियों में बढ़ते तापमान से होने वाली शारीरिक समस्याओं से भी दूर रखता है। गर्मियों में ज्यादातर लोगों में ब्लड प्रेशर और दिल की समस्याएं बढ़ जाती हैं, इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए खरबूजा और तरबूज काफी अच्छा माना जाता है।
3. बेल का रस है अच्छा
बेल प्रकृति के सबसे अच्छे फलों में से एक है। गर्मियों में इसका सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है। यह बेहतर पोषण विकल्पों में से एक है। बेल का ज्यूस गर्मी में न सिर्फ आपको पोषण देगा बल्कि पेट की समस्याओं से भी दूर रखेगा और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए भी यह बेहद कारगर है। ऐसे में आपको इस गर्मी में बेल के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
4. नारियल पानी
विटामिन, जिंक और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में नारियल पानी न सिर्फ गर्मी को मात देता है बल्कि आपको हीट स्ट्रोक से भी राहत देता है। अगर आप रोजाना नारियल पानी पीते हैं तो गर्मियों में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
5. ताज़ी सब्जी लें
गर्मी के मौसम में हरी सब्जियां भी सही पोषण विकल्पों में आती हैं। ऐसे में पोषण से भरपूर सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी, खीरा, पालक, टमाटर और तोरी खानी चाहिए। उन सब्जियों को खाना न भूलें जिनमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन की मात्रा ज्यादा होती है। जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
और पढ़े: गर्मी में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें, चेहरा दिखेगा खिला खिला!
गर्मी के मौसम में भूख कम लगना और कई तरह की बीमारियां होना आम बात है। ऐसे में आप इस गर्मी में अपने आहार में सही पौष्टिक चीजों को ही शामिल करें और तरोताजा रहें। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
First Published: May 03, 2023 9:10 PM