तपती गर्मी में घमौरियों से है परेशान? तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत!
खुजली को करें बाय!

गर्मी का मौसम चल रहा है और पारा अपने चरम पर है। इस मौसम में तेज धूप और गर्म हवा से हर कोई परेशान रहता है। गर्मी के मौसम में घमौरियां होना एक आम समस्या है। गर्मी के कारण शरीर से निकलने वाले पसीने और गंदगी के कारण घमौरियों की समस्या बढ़ जाती है। आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों की त्वचा में छोटे-छोटे दाने नजर आते है। जिसमें बहुत खुजली होती है जिसके चलते लाल चक्कतें भी पड़ जाते हैं। वैसे तो घमौरियों से निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट और पाउडर मिलते हैं। लेकिन इसका कुछ खास असर नजर नहीं आता है। हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिक्र करेंगे, जिनकी मदद से आप अपने शरीर में घमौरियों को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 घरेलू उपाय।
1. ये मिश्रण करेगा कमाल
गुलाब जल, शहद और साफ पानी घमौरियों की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए गुलाब जल, शहद और साफ पानी को अच्छी तरह मिलाकर एक आइस ट्रे में रख लें। इसके बाद इस मिश्रण से तैयार बर्फ के टुकड़ों को एक मुलायम कपड़े में लपेटकर घमौरियों वाली जगह पर लगाएं। इससे आपकी स्किन तो अच्छी होगी ही साथ ही आपको घमौरियों से भी निजात मिलेगी।
और पढ़े: तपती गर्मी में हीट स्ट्रोक या लू से है बेहाल, आप भी अपनाएं ये 5 उपाय!
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो आपकी खुजली और रेडनेस से राहत दिलाते हैं। ऐसे में घमौरियों से परेशान लोगों को एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए। आप रोजाना घमौरियों पर एलोवेरा जेल लगाएं और सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। घमौरियों से तुरंत राहत पाने के लिए इसे रोजाना तीन बार लगाएं।
3. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी घमौरियों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए दो से तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने दें। एक बार जब यह सूख जाए तो आप इसे थोड़े ठंडे पानी से धो सकते हैं। इस पेस्ट को घमौरियों वाली जगह पर दिन में दो या तीन बार लगाएं।
4. खीरा
गर्मी के मौसम में खीरा हर जगह पाया जाता है इसलिए यह घमौरियों को भी ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए खीरे को अच्छे से छीलकर और स्लाइड काट कर फ्रिज में रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे घमौरियों वाली जगह पर मलें। इसे आप रोजाना तीन से चार बार कर सकते हैं। घमौरियों से जल्द ही राहत मिलेगी।
5. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा आपके पोर्स को सही करने में मदद करता है। जिससे खुजली और जलन से राहत मिलती है। ऐसे में आप घमौरियों के दौरान बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर घमौरियों वाली जगह पर रोजाना लगाएं। आपको जल्द ही असर दिखेगा।
और पढ़े: उमस भरी गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए करें इन 7 चीजों का सेवन, मिलेगी राहत!
गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अधिक तापमान के कारण तरह-तरह की बीमारियां भी हमें परेशान करती हैं। ऐसे में अगर आप घमौरियों से परेशान हैं तो हमारे द्वारा बताए गए इन टिप्स को जरूर अपनाएं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी।
First Published: May 02, 2023 8:42 PMगर्मियों में घर को रखना चाहते हैं ठंडा? तो अपनाएं ये 6 तरीके, गर्मी से मिलेगी राहत!