PCOS या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है, जो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को प्रभावित करती है। इसके साथ ही इस समस्या के कारन कई महिलाओं के अंडाशय में अल्सर के गठन जैसा परिणाम भी दिखाई देता है, जिस वजह से महिलाओं में पीरियड्स के दौरान समस्याएं पैदा होती है। दुनिया भर में लगभग 60-70% महिलाएं PCOS से पीड़ित हैं। इस समस्या में महिलाओं को एक अलग डाइट को फॉलो करना पड़ता है जिस वजह से इस स्थिति में उन्हें आराम मिल सके। कई महिलाएं दूध या दूध से बने पदार्थ भी बंद कर देती है। आज हम जानने वाले है की सच में PCOS में महिलाओं को दूध से बचना चाहिए या नहीं!
क्या PCOS वाली महिलाओं के लिए दूध है घातक?
PCOS मुख्य रूप से एण्ड्रोजन या टेस्टोस्टेरोन जैसे पुरुष हार्मोन के अधिक उत्पादन के कारण होने वाले हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। हालांकि, ऐसे कई कारण हैं जो महिलाओं के जीवनशैली को प्रभावित करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर्स से यह बात पूछने के बाद वह आपको यही सलाह देंगे की, अगर आपको PCOS की समस्या है और खासकर अगर आपके टेस्टोस्टेरोन या एण्ड्रोजन का स्तर अधिक है तो आपको दुग्धजन्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए।
और पढ़े: Ads Promoting Products To “Reverse” PCOS Put Women To Shame Daily. Stop Playing With Our Insecurities To Make Money, Guys!
इस बात को आसान तरीके से बताए तो अगर आपको PCOS की समस्या है तो आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका मुख्य कारण यह है की स्किम्ड दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से इंसुलिन और एण्ड्रोजन के स्तर में वृद्धि होने की संभावना होती है, जिससे शरीर में और असंतुलन हो जाता है। हालाँकि, यदि आप दूध का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको स्वदेशी A2 गाय के दूध का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसके कई शारीरिक फायदे भी है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।
और पढ़े: How To Deal With PCOS? Check Out These 5 Steps To Make Polycystic Ovarian Syndrome Bearable
यह करें
PCOS की समस्या में महिलाओं का वजन जल्दी बढ़ सकता है। लेकिन स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए आपको अपन खास डाइट फॉलो करना होगा। खाने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। फैट्स युक्त मछली, हरी सब्जियां, टमाटर, जामुन, नट्स, हल्दी, जैतून का तेल और ऐसे खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन करे। आप लीन प्रोटीन का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि यह आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देगा। साथ ही जैसे पहले भी हमने कहा की दूध और डेयरी उत्पादनों का इस्तेमाल कम से कम करे।