Menopause Care: मेनोपॉज के लिए खुद को ऐसे करें तैयार!

इन बातों का रखें ख्याल!

Menopause Care: मेनोपॉज के लिए खुद को ऐसे करें तैयार!

एक उम्र के बाद हर महिला को मेनोपॉज यानी के रजोनिवृति से होकर गुजरना पड़ता है। जिस तरह से पीरियड्स महिलाओं के जीवन का अविभाज्य भाग होता है, ठीक उसी तरह मेनोपॉज से भी हर महिला को गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज महिला के उम्र का वो पड़ाव होता है, जब उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते है। महिलाओं को इस दौरान शरीर में वजन बढ़ना, बालों का झड़ना, चिड़चिड़ापन, हॉट फ्लैशेस, बदन दर्द, नींद की कमी जैसे कई नकारात्मक बातों का प्रभाव दिखने लगता है। हमारा मानना ये है की, हर महिला को मेनोपॉज के लिए तैयार रहना चाहिए, जिससे आगेजाकर ऐसी तकलीफों से होकर गुजरना ना पड़े। चलिए आज हम जानते है की, खुद को मेनोपॉज के लिए कैसे तैयार करें।

1. मेनोपॉज के बारे में हासिल करें जानकारी

एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में मेनोपॉज के लक्षणों को देखा जा सकता है। हम आपको सलाह देंगे की, अगर आप इस बारे में पहले ही जितनी हो सके उतनी जानकारी हासिल कर लेंगे, तो आपको आगे जाकर अधिक तकलीफ से होकर गुजरना ना पड़े। आप इस बारे में रिसर्च भी कर सकते है। अगर आपको रिसर्च से ठीक से पता नहीं चल पा रहा है तो अपने गायनेकोलॉजिस्ट से इस बारे में आप बात कर सकती है और जितनी हो सके उतनी जानकारी भी ले सकते है।

और पढ़े: Working Weird Shift Timings? Your Natural Menopause Could Get Delayed, As Per This Study

2. व्यायाम और योगा

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको वर्कआउट और योगा करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है व्यायाम और योगा न सिर्फ आपके शरीर को स्वस्थ बनता है, बल्कि महिलाओं के शरीर को मेनोपॉज के लिए भी तैयार करते है। महिलाओं को व्यायाम और योगा करते रहना चाहिए, जिस वजह से उनमे एनर्जी बनी रहे और मेनोपॉज में शरीर पर होने वाले नकारात्मक बदलाव सकारात्मकता में बदल जाए और शरीर स्वस्थ रहें।

3. स्वस्थ डाइट

खान-पान में महिलाओं को परहेज जरूर करना चाहिए। अपने शरीर में होने वाले बदलाव से निपटने के लिए शरीर को स्वस्थ रखना भी जरुरी है। मेनोपॉज में ज्यादा तकलीफ ना हो इसीलिए महिलाओं को स्वस्थ और ताजा आहार लेने की जरुरत होती है।

4. वजन को करे नियंत्रित

मोनोपॉज के दरम्यान महिलाओं में शरीर का वजन बढ़ सकता है। इसीलिए अगर आप पहले से ही अपने वजन को नियंत्रण में रखे तो आपके लिए ये बात फायदेमंद साबित हो सकती है। वजन के बढ़ने से महिलाओं में कई शारीरिक बीमारियां हो सकती है। इन सब समस्याओं से दूर रहने के लिए महिलाओं को पहले ही वजन को नियंत्रण में रखना चाहिए। इस में व्यायाम, वाकिंग और योगा आपकी काफी मदद कर सकता है।

और पढ़े: Post Menopause Women Undergo Major Brain Changes, Suggests Study

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, आप अपने मोनोपॉज का सामना कर सकती है। इन सब बातों को ध्यान में रख कर मोनोपॉज के लिए अभी से तैयार हो जाए। आगे जाकर आपके लिए ये बात इतनी मुश्किल साबित नहीं होगी। उम्मीद है आपको ये सब बातें जरूर काम आएगी।

How To Ease Menopause Symptoms? Listen To Music, Says Study

First Published: May 04, 2023 1:45 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!