Site icon Hauterrfly

मलाइका अरोड़ा के शानदार फिटनेस का राज है यह 5 योगा आसन, आप भी करे ट्राई!

मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री और फैन्स में उसके फिटनेस के लिए पहचाना जाता है। जिम में व्यायाम करने के साथ साथ मलाइका अरोड़ा फिटनेस के लिए योगासन का मार्ग भी अपनाती है। मलाइका फिट रहने के लिए जिम में पसीना बहाने के साथ ही योगा भी करती है, जिस वजह से उसका शरीर अभी भी सुडौल है। क्या आपको भी लगता है की मलाइका की तरह आप भी अपना फिटनेस बनाएं? याद रखे की कोई भी मार्ग आसान नहीं होता। आपको भी मलाइका की तरह योगा से फिट रहना है तो, आज हम आपको कुछ ऐसे योगा आसन बताएँगे जो आपको फिट रहने में मदद कर सकते है।

योगा के माध्यम से आप बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही शानदार शरीर भी पा सकते है। जान ले यह असरदार योगा आसन!

1. उत्थान पृष्ठासन (Lizard Pose)

उत्थान पृष्ठासन को छिपकली मुद्रा (Lizard Pose) भी कहा जाता है। इस योगा आसान से कूल्हों और कमर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है। छिपकली का ऊपरी शरीर काफी लचीला होता है और इसलिए इस मुद्रा में शरीर का पिछला हिस्सा फैली हुई छिपकली जैसा दिखता है। यह आसन रोज करने से पीठ और कूल्हों से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो सकती है और मांसपेशियों में लचीलापन आता है। साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

और पढ़े: Malaika Arora’s Elaborate Collection Of Disco Dresses Will Help You Get Ready For December Parties

2. हिप स्ट्रेचिंग

अगर आपके कूल्हों में तकलीफ होगी तो, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, घुटने की समस्याओं जैसे मुद्दे भी सामने आ सकते है। ऐसे में हिप स्ट्रेचिंग आपके लिए सबसे बेहतर योगा आसान साबित हो सकता है। आपके कूल्हे आपके शरीर का केंद्र हैं, इसलिए आपके कूल्हे जितने स्वस्थ और हेल्दी होंगे, आपका शरीर भी उतना ही लचीला होगा।

3. दंड योगा

दंड योगा नाम की तरह ही डंडा लेकर करने वाले व्यायाम में शामिल है। शरीर की बेहतर स्ट्रेचिंग के लिए यह दंड योगा बहुत फायदेमंद है। डंडा योगा हाथों और पैरों और रीढ़ की मांसपेशियों को एक बड़ा खिंचाव देता है। इसके साथ ही दंड योगा नसों में सांस के प्रवाह को नियंत्रित करता है जो शरीर में इष्टतम ऊर्जा प्रवाह प्राप्त करने में सहायता करता है।

4. योगा व्हील प्रैक्टिस

योगा व्हील्स नए लोगों के लिए समान रूप से कई लाभ प्रदान करता है। व्हील योगा आपके शरीर के लचीलेपन में सुधार करने, पीठ दर्द कम करने और ताकत बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके उपयोग से आप अपने ऊपरी पीठ, निचले हिस्से और गर्दन में रीढ़ की हड्डी के साथ मांसपेशियों में दर्द और तनाव को दूर कर सकते है।

और पढ़े: Style Showdown: Malaika Arora Vs Uorfi Javed In Mugler. Who Wore It Better?

5. वृक्षासन

वृक्ष यानी के पेड़ जैसे खड़े होकर शरीर में स्ट्रेचिंग करना और मन को शांत करना। वृक्षासन बीच की नर्वस सिस्टम को शांत करता है और आराम देता है। इसके साथ ही इस योगा आसन से पूरा शरीर स्ट्रेच होता है। इस योगा आसन से पैरों को मजबूती मिलती है और कूल्हों में भी खिंचाव पैदा करता है। इसके साथ ही यह योगा मन को शांत और सहनशक्ति में सुधार करता है। वृक्षासन पैरों के दर्द में लाभदायक है।

इन योगा आसन को अपनाकर और रोजाना यह व्यायाम कर आप भी मलाइका अरोड़ा जैसा फिटनेस पा सकते है।

Yoga and Image Courtesy: Sarva Yoga Studios, The Diva Yoga

Malaika Arora Dresses Like A Pretty Christmas Gift In A Bow-tiful Dress

Exit mobile version