खाली पेट करी पत्ता खाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान!

भारतीय किचन में खाने के मसालों के साथ करी पत्ता जरूर मिलता है। करी पत्ते के बिना खाने का असली टेस्ट नहीं मिल पता है। सांभर हो या डोसे की चटनी, इन पदार्थों में अगर करी पत्ता न हो तो टेस्ट कुछ अधूरा सा लगता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खाने में टेस्ट लाने के साथ ही आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में अपने खाने में करी पत्ते को शामिल करने के अलावा आप रोज सुबह खाली पेट ताजा करी पत्ते चबा भी सकते हैं। इसके सेवन से सेहत के कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ते से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

करी पत्ते के ये हैं फायदे

करी पत्ते को अंग्रेजी में करी लीफ (Curry Leaves) भी कहते हैं। अगर आप इसे स्टोर करना चाहते हैं तो फ्रिज में या सूखा कर इसे एक बंद डिब्बे में रख सकते हैं। वहीं पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ता आपकी आंखों, त्वचा और खून शुद्ध करने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

1. पेट रहेगा दुरुस्त

सुबह अगर आप खाली पेट करी पत्ता खाते हैं तो आपका पेट बिलकुल दुरुस्त रहेगा। जिस किसी को दस्त और अपच की शिकायत हो उसे इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आप इसका सेवन अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। सबसे पहले आप करी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पिएं। दूसरा आप इसे पीसकर या सीधे चबाकर खा सकते हैं। इससे आपके पेट से जुड़ी अपच और दस्त की दिक्कत कम होगी।

2. वजन होगा कंट्रोल

जो लोग वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं उन्हें करी पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। करी पत्ते में कार्बाजोल अल्कलॉइड नाम का तत्व पाया जाता है, जो आपके बढ़ते वजन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। जानकारी के अनुसार, कार्बाजोल अल्कलॉइड आपके शरीर में बढ़ने वाला केलोस्ट्रोल को रोक लेता है, जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। आप करी पत्ते का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

और पढ़े: 6 Home Remedies To Get Rid Of Grey Hair

3. डायबिटीज होगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज के लिए भी करी पत्ता काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ता खून में शुगर के लेवल को बराबर करने में मदद करता है। यह उन सेल्स को बचाते हैं जो पैंक्रियाज में इंसुलिन पैदा करते है। करी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐसे में रोजाना सुबह आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करना न भूलें।

4. झड़ते बालों से राहत

बाल झड़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ता में विटामिन सी, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और निकोटिनिक एसिड से भरपूर मात्रा होती है। जिससे आपके गिरते बालों को राहत मिलता है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ करी पत्ते का सेवन जरूर करें। पत्तियां चबाने के 30 मिनट बाद ही सुबह का नाश्ता करें।

और पढ़े: 6 Hair Growth Oils To Keep Your Mane Healthy, Strong, And Shiny

करी पत्ता आपके खाने के स्वाद को शानदार बनाने के साथ-साथ आपके सेहत का भी बखूबी ख्याल रखता है। ऐसे में आप रोजाना सुबह करी पत्ता का सेवन जरूर करें।