जल्द ही मां बनने वाली इलियाना डिक्रूज फिलहाल काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कुछ ही दिन पहले इलियाना ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया। अपने फैन्स को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये खुशखबरी देने के बाद एक्ट्रेस लगातार अपनी प्रेगनेंसी के बारे में कुछ ना कुछ पोस्ट कर रही है। प्रेगनेंसी में कई महिलाओं को कई तरीके की परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। ठीक उसी तरह इलियाना को भी प्रेगनेंसी में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर की इलियाना को अभी रातों में नींद नहीं आ रही, और उस वजह से एक्ट्रेस परेशान हो गई है। हाल ही में प्रेगनेंट इलियाना ने नींद ना आने की वजह से रात में उठकर कुकिंग करने का मन बना लिया। चलिए जानते है एक्ट्रेस ने ऐसा क्या ख़ास बनाया!
इलियाना डिक्रूज ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट डालते हुए अपने प्रेगनेंसी की खबर अपने फैन्स को दी। अभी एक्ट्रेस को प्रेगनेंसी के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इलियाना को रात में नींद नही आ रही। इसीलिए एक्ट्रेस ने उठकर कुछ स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का फैसला किया। इलियाना ने रात में उठ कर खास डिश बनाई और उसका अस्वाद लिया। एक्ट्रेस ने नींद ना आने की वजह से घर पर ही स्वादिष्ट मुलायम जापानी सैंडविच ब्रेड शोकुपान और उसके साथ अंडे का शाकशुका बनाया। अपने इस नाइट क्रेविंग को इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर भी किया है।
और पढ़े: Ileana D’Cruz Announces First Pregnancy, Internet Asks, “Who Is The Father”. Lekin Tumko Kya?
जान ले इलियाना की सीक्रेट रेसिपी
इलियाना ने बनाया ये जापानी सॉफ्ट सैंडविच ब्रेड, जिसे शोकुपान के नाम से जाना जाता है, ये एक मिल्क ब्रेड का प्रकार है। ये बनाने में थोड़ी मेहनत तो लगती है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है।
सामग्री –
0.12 लीटर गर्म पानी या दूध
1 छोटा चम्मच सूखा खमीर (dry yeast)
250 ग्राम मैदा
30 ग्राम चीनी
1/4 छोटा चम्मच नमक
1/2 बड़ा अंडा हल्के से फेटा हुआ
25 ग्राम मक्खन
1. गर्म पानी/दूध पर खमीर छिड़कें। एक कटोरी में आटा, चीनी और नमक को एक साथ मिलाएं।
2. खमीर के मिश्रण में फेंटें अंडे को डाले, फिर उसमे आटे का मिश्रण डालें और अच्छे से गुंथे।
3. मक्खन डालें और लगभग 10-12 मिनट तक गुंथे जब तक आटा मुलायम न हो जाए।
4. इस गुंथे हुए आटे को एक कटोरे में रख कर उसे प्लास्टिक रैप से कवर करें और एक घंटे तक रखे।
5. अब ये आटा लें और इसे हल्के आटे की सतह पर गूंथ लें। हल्के से पंच करें फिर एक बड़े अंडाकार आकार में रोल करें।
6. एक लोफ पैन में घी या मख्खन लगा कर इस आटे को फैला दे।
और पढ़े: Ileana D’Cruz Shares Pictures Of Her “Preggy Perks” And It’s A Mouthwatering Dessert Everyone Loves!
7. लगभग 40 मिनट से 1 घंटे तक इसे ओवन में बेक होने दें।
8. आटे को 30 मिनट तक बेक करने के बाद ओवन को 355°F पर गरम करें।
9. 40 मिनट से 1 घंटे तक या ब्रेड के सुनहरा होने और पकने तक बेक करें।
10. पैन से तुरंत निकालें और वायर रैक पर डाल कर इसे ठंडा करें, स्लाइस करे और परोसे!
इलियाना ने बनाई ये जापानीज सैंडविच ब्रेड रेसिपी काफी स्वादिष्ट बनती है। ये एक मिल्क ब्रेड है तो इसका मुलायम होना जरुरी होता है, यही उसकी खासियत है। आप भी इलियाना की तरह ये खास ब्रेड बना सकते है।