नस चढ़ने से हो रहा है भयंकर दर्द? आजमाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत!

दर्द से राहत पाए!

नस चढ़ने से हो रहा है भयंकर दर्द? आजमाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत!

कई बार चोट लगने, भारी वजन उठाने, गलत तरीके से उठने या बैठने के कारण, ज्यादा देर तक लेटे रहने के कारण नस में दर्द की समस्या आज के समय में आम हो गई है। प्रेग्नेंसी या पीरियड्स के दौरान महिलाओं में भी पीठ दर्द के साथ-साथ अचानक से नस चढ़ने की समस्या भी नजर आती है। उठने-बैठने या अंगड़ाई लेते समय शरीर के किसी भी हिस्से में नस चढ़ जाती है, ऐसे में यह काफी तकलीफदेह होता है। कई बार कमजोर हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव की वजह से भी शरीर की नसें चढ़ जाती हैं। अगर आपकी भी अचानक से नस चढ़ जाती हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घरेलू नुस्खों से इसे जल्दी ठीक कर सकते हैं।

पीठ की नस चढ़ने के बाद करें ये घरेलू उपाए

जानकारी के अनुसार, अचानक नस चढ़ जाने की वजह आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होती है। बिजी लाइफस्टाइल, खराब खानपान और स्ट्रेस भी इसका बड़ा कारण हैं। नस चढ़ने के बाद इसका दर्द असहनीय होता है। अगर रात में या सुबह अचानक से शरीर में नस चढ़ जाती हैं तो पूरा दिन दर्द में ही बीतता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि इससे जल्दी निजात पाने के लिए आप क्या घरेलू उपाए कर सकते हैं।

और पढ़े: मलाइका अरोड़ा के शानदार फिटनेस का राज है यह 5 योगा आसन, आप भी करे ट्राई!

1. स्ट्रेचिंग करें

जल्दी से शरीर की नस चढ़ने की दिक्कत को दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए अपने पैर के अंगूठे को सिर की तरफ खींचने की कोशिश करें। इसके बाद धीरे धीरे पैर को नीचे लें जाए। ऐसा आप दो से तीन बार कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में खींची हुई मांशपेशियां कुछ ही देर में ठीक हो जाएंगी।

2. सेकाई

शरीर के जिस हिस्से में नस चढ़ी हो, उस जगह पर बर्फ के टुकड़े से सेकाई करें। या फिर नमक डाले हुए गुनगुने पानी की थैली भी आप उस जगह पर बांध सकते हैं। इससे भी आपको जल्द राहत मिलेगी।

3. मालिश करें

जब शरीर में नसें चढ़ जाती हैं तो शरीर को हिलाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में आप प्रभावित जगह पर किसी से मालिश करा सकते हैं। इससे भी आपको शरीर में खींची हुई मांसपेशियों में आराम मिलेगा और आप नर्व की समस्या भी ठीक हो जाएंगे।

4. सही पोषण लें

नसें चढ़ जाने से होने वाले दर्द की समस्या खराब ब्लड सर्कुलेशन और फ्लो के कारण होती है। ऐसे में आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप हल्दी-दूध पिएं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

6. एक्सरसाइज करें

शरीर में नस चढ़ने के बाद आप अपने शरीर को हिलाते रहे, एक जगह पर पर बिलकुल भी नहीं बैठे। हो सके तो आप किसी की मदद से एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे शरीर की खींची हुई मांसपेशियां सही हो जाएंगी और आप दर्द से निजात पा सकेंगी।

7. दर्द निवारक क्रीम लगाए

एक बार अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में नस चढ़ जाती हैं तो इसका दर्द झेलना मुश्किल होता है। ऐसे में आप डॉक्टर द्वारा बताई गई दर्द निवारक (पेन रिमूवल) क्रीम लगा सकते हैं। इससे आपको जल्दी राहत मिल सकती है। मांशपेशियां खींचने के बाद अगर आप दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

और पढ़े: A Significant Number Of Women Are Suffering From Back Pain During This Pandemic. All That Slouching And Added Housework Is Catching Up

गौरतलब है कि खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं में शरीर में नस चढ़ना भी एक बड़ी समस्या होती है। ऐसे में अगर आपको अचानक यह समस्या हो जाए तो आप हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को जरूर अपनाएं। अगर यह टिप्स भी काम ना आए तो वैद्यकीय उपचार जरूर ले। डॉक्टर की सलाह से आप पेन किलर भी ले सकते है। लेकिन डॉक्टर से पूछे बिना किसी भी दवाई का सेवन हानिकारक हो सकता है। तो अपने दर्द को कम करने के लिए यह सलाह जरूर माने।

What Is Pelvic Floor Therapy? Here’s How It Can Help Women Live A Pain-Free Life

First Published: April 04, 2023 4:04 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!