प्रेगनेंसी के दौरान इन फलों का करें सेवन और इन फलों से बनाए दूरी!

किसी भी महिला के जीवन में सबसे नाजुक और खुशियों भरा वक़्त होता है वह है प्रेगनेंसी। जब कोई महिला मां बनने जाती है, तब वह खुद के साथ ही अपने पेट में पलने वाले बच्चे का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। इस वक़्त घरवाले भी प्रेगनेंट महिला का प्यार से और अच्छे से ख्याल रखते है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने डाइट को संभालकर अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। प्रेगनेंसी में डॉक्टर्स महिलाओं को फलाहार करने भी कहते है। लेकिन फलों को अपने डाइट में शामिल करने से पहले महिलाओं को यह जानना बेहद जरुरी होता है की, प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें कौनसे फल खाने चाहिए और किन फलों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

प्रेगनेंसी में डॉक्टरों के साथ ही बड़े बुजुर्ग महिलाओं को पपीता खाने से मना कर देते है। चलिए आज हम पहले जानते है की प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खाने चाहिए यह फल..

1. सेब

केवल प्रेगनेंट महिलाओं को ही नहीं बल्कि सभी को सेब खाना चाहिए। अंग्रेजी में एक कहावत भी है, “An apple a day keeps the doctor away!” यह सच है। सेब में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, पेक्टिन, विटामिन ए और सी और फाइबर पाए जाते है। यह सारे घातक गर्भावस्था में बेहद फायदेमंद साबित होते है। एक रिसर्च के मुताबिक, जो महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान सेब का सेवन करती है उनके बच्चों में अस्थमा और एलर्जी का खतरा कम होता है।

2. अनार

अनार विटामिन के, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अच्छा होता है। यह फल हड्डियों को मजबूत करता है, प्लेसेंटा की जख्मों को कम करता है और शरीर में आयरन की मात्रा को बनाए रखता है।

और पढ़े: Post Delivery Care: डिलीवरी के बाद नई मां का ऐसे रखें ख्याल, इन 4 टिप्स को करें फॉलो!

3. आम

विटामिन सी और ए से भरपूर आम स्वस्थ गर्भावस्था के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन शिशु के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, वहीं विटामिन बी6 नर्वस सिस्टम और बच्चे के दिमाग को विकसित करने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान आम का भी सेवन करना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखे की यह बेहद कम मात्रा में खाना है।

4. जामुन

जामुन फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। पानी से भरे होने के कारण वे प्रेगनेंट महिला के शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।पोषक तत्वों से भरपूर जामुन इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. केले

केला विटामिन सी, बी 6 और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। उच्च फाइबर प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज से राहत देती है, विटामिन बी 6 गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उल्टी और जी मचलने की समस्या से राहत प्रदान करता है।

प्रेगनेंसी के दौरान इस फलों से बनाए दूरी!

1. पपीता

भले ही पपीता खाने के शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हो, लेकिन डॉक्टरों के साथ ही बड़े बुजुर्ग भी प्रेगनेंट महिलाओं को यही सलाह देते है की उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए। पपीता आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है, जो गर्भावस्था के दौरान अच्छा नहीं है। इसके अलावा, फल लेटेक्स से भरपूर होता है, जिससे गर्भाशय में संकुचन, रक्तस्राव और यहाँ तक कि गर्भपात भी हो सकता है। यह भ्रूण के विकास में भी बाधा डालता है, इसलिए इससे बचना ही बेहतर है।

और पढ़े: प्रेगनेंसी के इन 5 संकेतों को ना करें नजरअंदाज, मां और बच्चें को हो सकती हैं दिक्कतें!

2. अनानास

गर्भावस्था के पहले त्रैमासिक में पपीते के साथ ही अनानास का सेवन करने से भी बचना चाहिए। अनानास खाने से गर्भाशय में तेज संकुचन हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप गर्भपात हो सकता है। अनानास में ब्रोमेलैन होता है, एक एंजाइम जो प्रोटीन को तोड़ता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान अनानास के सेवन से बचना चाहिए।

प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। खास कर की अपने खानपान का। महिलाओं को फलाहार यानी फलों का सेवन भी करना चाहिए। और साथ ही कुछ फलों को खाने से बचना चाहिए। हमें यकीन है की, यह जानकारी आपको प्रेगनेंसी के दौरान जरूर काम आएगी।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.