कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए, डाइट में शामिल करें ये 5 फल!

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को रखें कंट्रोल में!

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए, डाइट में शामिल करें ये 5 फल!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य के तरफ कई लोग अनदेखा कर देते है। भागदौड़ भरी जिंदगी, जंक फूड, फास्ट फूड जैसा अनहेल्दी खाना, कोई वर्कआउट नहीं और फिर ऐसे में जिंदगी और बद से बदतर होती जाती है। फिर कइयों को शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां शुरू हो जाती है। अधिकतर शरीर में 200 mg/dL तक कोलेस्ट्रॉल को नॉर्मल माना जाता है, लेकिन कई बार खाने में हुए अनहेल्दी बदलाव से ये स्तर बढ़ते जाता है। इसका सीधा परिणाम दिल पर होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने से दिल तक खून पहुँचाने वाली नसें ब्लॉक हो जाती है, और इससे हार्ट अटैक का धोखा बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ रंगबिरंगे फलों के सेवन के बारे में बताने वाले है, जिससे आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। चलिए जानते है ये कौनसे फल है जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता!

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल है, तो जरा संभल जाएँ। जाने अनजाने में हम जो भी आहार लेते है, उससे कुछ और हो ना हो, लेकिन ये आहार हमारे कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर जरूर प्रभाव डालता है। आप युवा हो या वृद्ध, एक समय बाद ये कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर में कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर कर देता है। खाने में परहेज करने के साथ ही आपको कुछ फलों को भी अपने डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। चलिए जान लेते है ये जादूई फल, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोल में।

1. स्ट्रॉबेरी

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को स्ट्रॉबेरीज पसंद होती है। अपने खट्टे मीठे स्वाद से स्ट्रॉबेरी कईयों का पसंदीदा फल है। स्ट्रॉबेरी अपने एंटीऑक्सीडेंट के उच्च स्तर के कारण हमेशा एक सुपरफूड साबित हुआ है। अगर आपको पता नहीं तो बता दें की, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए स्ट्रॉबेरी काफी असरदार साबित होती है। स्ट्रॉबेरी वास्तव में LDL कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती है।

और पढ़े: क्या आपको कोलेस्ट्रॉल है? जानिये नारियल का दूध आपके लिए सही है या नहीं!

2. नाशपाती

नाशपाती जिसे पीयर्स भी कहा जाता है, ये बेहद मीठा और स्वादिष्ट फल है। नाशपाती में फाइबर के के उच्च गुण पाए जाते हैं। नाशपाती में पाए जाने वाला अधिकांश पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। ताज्जुब की बात यह है की, ताजे नाशपाती में सेब से भी ज्यादा पेक्टिन होता है। पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से बचाता है और इसे शरीर से बाहर निकाल देता है।

3. सेब

An apple a day keeps the doctor away” अंग्रेजी में ये कहावत है। आपको पता है सेब के सेवन से शरीर में कई बिमारियों से राहत मिल सकती है। इन सब बिमारियों में कोलेस्ट्रॉल सबसे पहले आता है। सेब में पाए जाने वाले उच्च फाइबर से बुरा कोलेस्ट्रॉल कम होकर अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

4. अंगूर

‘अंगूर खट्टे होते है’ लेकिन बेहद गुणकारी भी साबित होते है। अंगूर में भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इतर कई फलों से अंगूर कोलेस्ट्रॉल के मामले में बेहद कुशल साबित हुआ है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के आलावा इसके सेवन के और भी कई फायदे है।

और पढ़े: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पड़ सकता है दिल का दौरा, कम करने के लिए अपनाए यह 5 रामबाण घरेलु उपाय!

5. एवोकाडो

भारत जैसे देश में कम दिखाई देने वाला फल एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए काफी असरदार साबित हुआ है। इस फल में कई ऐसे गन पाए जाते है, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से केवल कोलेस्ट्रॉल ही नहीं कंट्रोल होता, बल्कि त्वचा भी चमकदार हो जाती है।

इन 5 रंगबिरंगे फलों को अपने आहार में आप बिलकुल भी शामिल कर सकते है। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रख अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाना है तो इन फलों को अपने डाइट में शामिल करना दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

आप भी हैं Vegan Diet के शौकीन? तो खाएं ये सब्जियां, सेहत रहेगी तंदुरुस्त!

First Published: May 16, 2023 5:22 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!