बवासीर की समस्या कर रही है परेशान? तो इन चीजों से रहें दूर!
नहीं तो पड़ेगा पछताना!

बवासीर की समस्या आज के दिन कई लोगों को हो रही है। खाने में हुए बदलाव, ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाने से बवासीर की समस्या हो सकती है, जो की बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली समस्या बन सकती है। कई लोग जो की बवासीर से ग्रस्त है, कभी कभार उन्हें अन्य दिनों की तुलना में अधिक दर्द महसूस होता है। सिर्फ दर्द ही नहीं, कई बार तो मल त्याग के दौरान दर्द और खून भी जाता है। बवासीर की समस्या में खाने की आदतें, बदलाव काफी हद तक मायने रखता है। आप जिस प्रकार का खाना खाते है, वह आपके मल त्याग को सुधारने या खराब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए अगर आपको बवासीर की समस्या है, या उस जगह पर जलन महसूस हो रही है, तो आपको कुछ चीजों से दूर रहना चाहिए। नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है।
1. मसालेदार खाना
अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है, तो आपको भविष्य में बवासीर जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आपको बवासीर है, तो ऐसे मसालेदार खाना खाने से आपको जरूर बचना चाहिए। मसालेदार खाना खाने से मल त्याग के दौरान होने वाले दर्द से गुजरना पड़ता है। भले ही आपको मसालेदार और स्पाइसी खाना पसंद हो, फिर भी आपको दो बार सोचना चाहिए। क्यों की ऐसा खाना आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है।
और पढ़े: तपती गर्मी में घमौरियों से है परेशान? तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत!
2. शराब
अगर आप बवासीर की परेशानी से ग्रस्त है, और फिर भी शराब का सेवन कर रहे है, तो इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। अपने शराब के सेवन को जितना हो सके कम करें। शराब यानी अल्कोहल न केवल शरीर में कुछ पोषक तत्वों को कम करके पाचन संतुलन को बाधित करता है, बल्कि आंत को डिहाइड्रेट भी कर देता है।
3. बेकरी फूड
लगभग सभी बेकरी आइटम मैदा और चीनी से बनाए जाते हैं। मैदा तो वैसे भी हमारे सेहत के लिए हानिकारक होता है। हालांकि यह आसानी से पचता भी नहीं है, आपके पाचन तंत्र के लिए आसान नहीं होता है। बेकरी आइटम्स में फाइबर न होने की वजह से शरीर में कब्ज पैदा कर सकते है, जो बवासीर के लिए बेहद के मरीज के लिए दर्दनाक साबित हो सकता है।
4. तले हुए पदार्थ
डीप फ्राई किए हुए या तेल में तले हुए पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक होते है। साथ ही जिनको बावरिस की समस्या है, ऐसे लोगों के लिए भी तले हुए पदार्थ अच्छे नहीं होते। फास्ट फूड और डीप फ़्राईड पदार्थ पेट के लिए भारी और पचाने में मुश्किल होते हैं। इनमें पोषक तत्वों की कमी, भरपूर नमक और बुरे फैट्स होते हैं। ये पाचन तंत्र को ख़राब कर सकता है और कब्ज पैदा कर सकता है।
और पढ़े: घर पर बाजरे से बनाएं ये 3 लाजवाब व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी लाजवाब!
5. डेयरी उत्पाद
बवासीर की समस्या में कई बार डेयरी उत्पाद खाने से मना किया जाता है। डेयरी उत्पादों से कई बार गैस बनना, पेट में ऐंठन और कब्ज की समस्या हो जाती है। बवासीर के वक़्त दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद अधिक परेशान कर सकते है। इसलिए, अगर बवासीर हो तो डेयरी उत्पादों को अपने से दूर रखे।
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, ख्याल रखे की आप इन चीजों से दूर रह रहे है। वरना बवासीर हो तो इन सब चीजों का सेवन करना भारी पड़ सकता है। खुद का ख्याल रखे।
First Published: May 03, 2023 7:09 PMडायबिटीज के मरीज भूल कर भी ना खाएं ये 6 फल, तेजी से बढ़ सकता है शुगर लेवल!