चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, चेहरा होगा चमकदार!

ग्लोइंग स्किन हर किसी को पसंद होती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ तमाम बीमारियां और स्किन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं के चेहरे पर बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों की समस्या भी बढ़ जाती है। झुर्रियां आने के बाद चेहरे की रौनक भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। झुर्रियों की समस्या 40 और उसके बाद की उम्र की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।

हालांकि, आजकल यह कम उम्र की लड़कियों में भी समस्या का कारण बन गया है। खराब लाइफस्टाइल, नींद की कमी और बेहतर पोषण की कमी के चलते चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको हर उम्र की महिलाओं के लिए बताते हैं कि आप घर बैठे घरेलू नुस्खों से अपने चेहरे की झुर्रियों को कैसे गायब कर सकती हैं।

कम उम्र की लड़कियां हो या महिलाएं अक्सर अपने चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए मार्किट में मौजूद महंगे प्रोडक्ट्स और ब्यूटी पार्लर में न जाने कितने पैसे उड़ा देती हैं। लेकिन इससे कुछ खास असर नजर नहीं आता हैं, ऐसे में आज हम आपको झुर्रियों से छुटकारा पाने के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाने से आपकी त्वचा में निखार आएगा। जानें झुर्रियां दूर करने के घरेलू उपाए।

और पढ़े: चेहरे पर शानदार ग्लो पाने के लिए लगाए कच्चा दूध, मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे!

1. नींबू का रस

नींबू आपके चेहरे की टैनिंग को कम करने के साथ-साथ आपकी झुर्रियों को खत्म करने का काम करता है। ऐसे में रोजाना आप नींबू के रस को अपने चेहरे पर कम से कम 15 मिनट के लिए लगाए। सूखने के बाद इसे ठंडें पानी से धो लें। इससे न सिर्फ आपके चेहरे पर निखार आएगा बल्कि झुर्रियां भी कम होंगी।

2. दही का पेस्ट

दही आपके चेहरे में निखार लाने का काम करता है, ऐसे में झुर्रियों से परेशान महिलाओं को रोजाना दही का पेस्ट अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके लिए रोजाना नहाने से पहले उड़द की दाल का पाउडर और दही को अच्छे से मिक्स कर के अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ये पेस्ट आप रोजाना अप्लाई करें, अंतर खुद-ब-खुद नजर आने लगेगा।

3. खीरा का पेस्ट

खीरा आपके चेहरे को तरोताजा रखने और झुर्रियों को दूर करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना खीरे को कद्दूकस करके इसमें अच्छे से दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा आप रोजाना कर सकती हैं।

4. पपीता

पपीता आपकी सेहत के साथ-साथ चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी काफी असरदार होता है। ऐसे में झुर्रियों को गायब करने के लिए पपीता को टुकड़ो में काट लें, फिर इसे झुर्रियों वाली जगह में कम से कम 10 से 15 मिनट तक रगड़ें। इससे चेहरा टाइट होता है और झुर्रियां कम होती हैं।

5. नारियल का तेल

नारियल का तेल आपके बालों के साथ-साथ आपके चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में एक कटोरी में नारियल तेल लें और उसमें एक चम्मच संतरे का रस अच्छे से मिक्स कर लें। अब रोजाना इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट तक मसाज करें और झुर्रियां कम करें।

और पढ़े: शहद, एलोवेरा जैसे इन 6 नेचुरल तरीकों से घर पर बनाएं केमिकल फ्री मॉइश्चराइजर और रखे त्वचा का एक्स्ट्रा ख्याल!

गौरतलब हैं कि, महिलाएं घर की जिम्मेदारी और ऑफिस के काम के चक्कर में खुद पर ध्यान नहीं दें पाती हैं। इससे और भी परेशानियां तो होती ही हैं साथ ही चेहरे पर झुर्रियों की समस्या भी बढ़ने लगती है। ऐसे में अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में पॉज लगाए और कुछ समय खुद को दें। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताए गए टिप्स आपके लिए उपयोगी होंगे।