ईद के मौके पर घर आये मेहमानों को पिलायें ये 4 शानदार शरबत, सब करेंगे तारीफ!

ठंडे ठंडे स्वादिष्ट शरबत!

ईद के मौके पर घर आये मेहमानों को पिलायें ये 4 शानदार शरबत, सब करेंगे तारीफ!

भारत एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों, परंपराओं, जातियों और प्रथाओं का घर है। हमारे देश में सभी धर्मों के कई त्योहार साल भर धूमधाम से मनाए जाते हैं। इन्हीं त्योहारों में एक त्यौहार है ईद-उल-फितर। इस दिन को छोटी ईद या केवल ईद भी कहा जाता है। ईद के खुशी के मौके पर कई तरह के लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं। वहीं गर्मी के दिनों में खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है, ऐसे में इस ईद पर अपने घर आए मेहमानों का स्वागत ठंडे शरबत से करें। ईद के मौके पर आप बाकी व्यंजनों के साथ मेहमानों को कई तरह के शरबत भी परोस सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 तरह के शरबत को बनाने की विधि।

1. गुलाब का शरबत

इस ईद आप अपने घर आए मेहमानों को गुलाब का शरबत पीला सकते हैं। इसे बनाने के लिए ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इस मिश्रण में गुलाब की पंखुड़ियों और पानी को अच्छी तरह पीस लें। फिर एक गिलास में ठंडा पानी और चीनी को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद ठंडे पानी और चीनी के मिक्सचर में पंखुड़ी का पेस्ट और नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

और पढ़े: उमस भरी गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए करें इन 7 चीजों का सेवन, मिलेगी राहत!

2. तरबूज का शरबत

घर में आए मेहमानों को आप ताजा तरबूज का शरबत पिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है, इसके बाद एक मिक्सी जार में तरबूज के टुकड़े, पुदीने के पत्ते और नमक मिलाकर पीस लें। फिर इसके मिक्सचर को एक गिलास में छान लें। आप चाहें तो इस मिश्रण को ठंडे पानी में मिलाकर भी सर्व कर सकते हैं।

3. कच्चे आम का शरबत

कच्चे आम के शरबत को आम पन्ना भी कहते हैं। गर्मियों में आम पन्ना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। से बनाने के लिए धीमी आंच में कच्चे आम को नरम होने तक पकाएं, फिर इसके छिलके निकाल दें। इसके बाद मिक्सी में पानी और आम के गूदे को डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब आम के पेस्ट को ठंडे पानी में मिलाएं और इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर लोगों को सर्व करें।

4. गुड़ का शरबत

गर्मी के मौसम में गुड़ का शरबत सबसे अच्छा एनर्जी ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्लास पानी में दो टुकड़े गुड़ मिलाएं। जब सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए तो उसमें स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और सौंफ पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मेहमनों के समाने सर्व करें।

5. बेल का शरबत

बेल का शरबत का स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले इसे पानी में भिगो दें, फिर इसके गूदे को निकालकर एक गिलास में ठंडे पानी में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें आप स्वादानुसार चीनी डाल सकते हैं, फिर इसे छान लें और मेहमानों को सर्व करें।

और पढ़े: गर्मियों में घर को रखना चाहते हैं ठंडा? तो अपनाएं ये 6 तरीके, गर्मी से मिलेगी राहत!

गौरतलब है कि, गर्मियों का सीजन चल रहा है, तापमान आए दिन अपने नए रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इस ईद घर आए मेहमानों की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें भी ये 5 शरबत जरूर पिलाएं। उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी।

Your Ultimate Guide to Summer Skincare Must-Haves!

First Published: April 18, 2023 6:54 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!