स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह 6 घरेलु उपाय!
स्ट्रेचमार्क्स हो जायेंगे गायब!

प्रेग्नेंसी के बाद या वजन घटने के बाद आमतौर पर कई महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। खिंचाव के कारण त्वचा में नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स शुरू में हल्के बैंगनी और लाल रंग के नसों की तरह दिखाई देते हैं, जो धीरे-धीरे मोटी परत की तरह सुनहरे सफ़ेद रंग में बदल जाती हैं। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स से किसी तरह की समस्या नहीं होती है, लेकिन ये दिखने में थोड़े अजीब जरूर लगते हैं। यह स्ट्रेच मार्क्स हाथ, पाँव, जांघों, कमर, पेट जैसी किसी भी जगह आ सकते है।
महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स के चलते अपनी मनपसंद ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। वहीं दूसरी ओर इससे निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं, ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चक्कर में हजारों-लाखों रुपये गंवा देती हैं। लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं मिलता हैं। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि कैसे घरेलू उपायों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल सकता है।
1. एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल स्वास्थ्य दिक्कतों के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसमें कई कमाल के हीलिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आप स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो एलोवेरा का ताजा जेल लें और निशान वाली जगह पर मसाज करें। ये मसाज करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दे। ये मसाज रोजाना करें और गुनगुने पानी से धो लें।
और पढ़े: अब न्यू मॉम्स भी करें खुद की केयर इन बेहतरीन ६ ‘प्रॉडक्ट्स’ के साथ!
2. खीरा और नींबू का रस
नीबू में प्राकृतिक एसिड पाया जाता है जो किसी तरह के निशान को कम करने में मदद करता है। वहीं, खीरे का रस त्वचा को तरोताजा करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप ताजा नींबू और खीरे के मिश्रण को स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर लगाते हैं तो इससे काफी फायदा मिलता है। नींबू और खीरे को कसकर निचोड़ें ले और इसको निशान वाली जगह में लगाएं, जब तक ये सुख न जाएं तब तक हटाए नहीं। 10 मिनट के बाद इसे धो लें।
3. कोको बटर
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कोको बटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रात में सोते समय कोको बटर से अच्छी तरह से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें और इससे पूरी रात के लिए छोड़ दें। रोजाना इसके मालिश से आपके स्ट्रेच मार्क्स कुछ हद तक कम होते और मिटते हुए नजर आएंगे।
4. नारियल और बादाम का तेल
स्किन मार्क्स वाले जगह में नारियल और बादाम के तेल को लगाने से आप निशान को अपने शरीर से हटा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे अच्छी तरह से स्किन मार्क्स वाली जगह पर मसाज करें। ये मसाज रोजाना कम से कम 10 से 20 मिनट तक करें।
और पढ़े: Simple Lifestyle Changes You Can Make To Manage PCOS
5. अरंडी का तेल
खिंची हुई, झुर्रीदार और रूखी त्वचा को पोषण और नमी की जरूरत होती है। ऐसे में अरंडी का तेल भी काफी लाभदायक होता है। ऐसे में अब अरंडी के तेल से निशान वाली जगह पर धीरे-धीरे मसाज करें। रोजाना इस तेल से 10 से 15 मिनट तक निशान वाली जगह पर मसाज करें जिससे आपको अपनी त्वचा में चिकनापन आने में मदद मिलेगी।
6. विटामिन ई और अंडा
त्वचा की सुंदरता के लिए विटामिन ई के कैप्सूल और अंडा काफी अच्छा माना जाता हैं। ऐसे में स्किन मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। रोजाना दो अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल मिलाकर ब्रश की मदद से निशान जगह पर लगाएं। इसे सूखने तक ऐसे ही रहने दें, फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
First Published: February 15, 2023 10:13 PM