हर साल ‘गुड फ्राइडे’ के बाद आने वाले रविवार को ‘ईस्टर’ मनाया जाता है। इसे ‘ईस्टर संडे’ भी कहते है। यह क्रिश्चन धर्म का त्यौहार होता है, जिसे आजकल कई बड़े बड़े सेलेब्स और सामान्य लोग भी मनाते हुए दिखाई देते है। भारत भर में कई स्थानों में या क्षेत्रों में उनके स्थानों के अनुसार अलग अलग स्वादिष्ट पदार्थ इस ईस्टर डे पर बनाए जाते है। इन सभी व्यंजिओं में अपनी पानी परंपराएं और प्यार दिखाई देता है। आज हम कुछ ऐसी ही पारंपरिक रेसिपी के बारे में आपको जानकारी देंगे जो ईस्टर पर कई घरों में बनायीं जाती है और बड़े चाव से उसे खाया भी जाता है।
दक्षिण भारत में भी कई परिवार ईस्टर मनाते है। इसके साथ ही वह इस दिन कई प्रकार के व्यंजन बनाते है, जो बेहद स्वादिष्ट होते है। आज हम कुछ ऐसी ही रेसिपी के बारे में जानेंगे।
1. कोकोनट चिकन करी
इस प्रकार की चिकन करी अप्पम या बासमती चावल के साथ बेहद लजीज लगती है। करी बेस बनाने के लिए आपको 2 से 3 बारीक कटे प्याज को लेकर उन्हें सुनहरा भूरा होने तक भूनना होगा। प्याज पकने के ठीक बाद करी बेस के लिए मसालों की सामग्री को मिलाकर उसमे चिकन के टुकड़े डालने होंगे। नरम, मुलायम चिकन के टुकड़ों को मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है और अच्छी तरह पकने के बाद उसमे नारियल का दूध डाला जाता है। फिर उसपर कटा हुआ धनिया डालकर गर्म ही सर्व करना होता है।
और पढ़े: 7 Mouth-Watering Dishes You Should Definitely Try This Easter
2. ईस्टर मीट सुप
ईस्टर के खाने में सबसे बड़ा हिस्सा अंडे का होता है। यह टेस्टी सुप या आप इसे शोरबा भी कह सकते है, यह स्वादिष्ट डिश बोनलेस मीट, अंडे, अजमोद, चीज, अदरक, मक्खन और धनिया जैसी सामग्री के साथ बनाया जाता है। ईस्टर मीट सूप एक बेहद टेस्टी और लाजवाब डिश है, जो जायके के सही संतुलन के साथ मेहमानों को काफी पसंद आता है। इसे बनाना आसान है और चीज, धनिया के साथ गार्निश करके इसे गर्मागर्म परोसा जाता है।
3. बेक्ड चिकन
यह डिश बनाना बेहद आसान है और इसे खाने के बाद लोग उंगलियां चाटते रह जाते है। सबसे पहले चिकन को धोकर अच्छे से सुखा होने दे। एक बड़े पैन में थोड़ा तेल डालें और उसमे पुरे चिकन को पैन में डाले। चिकन पर टमाटर, अजमोद और तुलसी के पत्ते, कटा हुआ या अक्खा लहसुन, नमक और काली मिर्च छिड़कें। आखिर में कसा हुआ चीज और तेल छिड़कें। ओवन में 375 डिग्री हीट में 1 घंटे 15 मिनट के लिए या चिकन के पकने तक इसे बेक करें।
और पढ़े: Mumbai’s Glocal Junction Is Hosting A Mojito Festival & We Got You Some Easy Recipes
4. चॉकलेट जफ़ा मूस
चॉकलेट जफ़ा मूस बनाना बेहद आसान है। उबलते पानी में, एक डबल बॉयलर या बर्तन में डार्क चॉकलेट पिघलाएं फिर उसमे कोको पाउडर डालें। पेस्ट को चिकना होने तक हिलाते रहे, फिर गैस बंद कर उसमे चीनी डालें। कटे हुए टोफू को कृमि होने तक फूड प्रोसेसर में ब्लेंड करें। जब टोफू चिकना हो जाए, तो उसमें वैनिला एक्सट्रेक्ट, ऑरेंज जेस्ट डालें और एक स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें। एक मिठाई का कटोरा लें, उसमे बिस्कुट का चुरा और फिर चॉकलेट पेस्ट की एक परत लगाएं। बिस्कुट की एक और परत डालें, फिर चॉकलेट की और ऊपर चॉकलेट सजाकर फ्रीजर में ठंडा करने के लिए सेट करें।
तो यह है ईस्टर की कुछ स्पेशल रेसिपीज। आपको तो पढ़ कर ही मुँह में पानी आया होगा? है ना? अगर ऐसा है तो आप भी अपने घर में यह रेसिपी बना सकते है और मेहमानों को खिला सकते है। घर पर अगर बच्चे भी हो तो वह बड़े चाव से यह सारे व्यंजन चट कर जाएंगे।