कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पड़ सकता है दिल का दौरा, कम करने के लिए अपनाए यह 5 रामबाण घरेलु उपाय!

और दिल का रखे खास ध्यान!

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से पड़ सकता है दिल का दौरा, कम करने के लिए अपनाए यह 5 रामबाण घरेलु उपाय!

हाई कोलेस्ट्रॉल शरीर की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में सबसे बड़ा खतरा यह होता है कि कई बार इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते और अचानक से यह परेशानी खड़ी कर देता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ व्यायाम भी काफी जरूरी है। वहीं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए बेहतर लाइफस्टाइल के साथ किचन में मौजूद घरेलू उपाय भी काफी फायदेमंद होते हैं।

अक्सर हम सभी ने यह सुना है कि हाई कोलेस्ट्रॉल अपने दिल के लिए बिलकुल सही नहीं होता है। दरअसल, इससे कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर वह आपकी धमनियों की दीवारों में जमा हो सकता है। ऐसे में आप इससे निजात पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय।

और पढ़े: क्या आपको कोलेस्ट्रॉल है? जानिये नारियल का दूध आपके लिए सही है या नहीं!

1. गर्म पानी

कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए गर्म पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर्स भी गंभीर मरीजों को गर्म पानी पीने की सलाह जरूर देते हैं। गर्म पानी पीने से शरीर के तापमान में वृद्धि होती है जो आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है। इससे स्किन पर भी काफी ग्लो आता है। आप निचे दिए गयी चीजों के साथ गर्म पानी का सेवन कर सकते है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

2. लहसुन और गर्म पानी

लहसुन और गर्म पानी बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। आप एक गिलास पानी में कुछ लहसुन की कली लेकर कम से कम 10 से 15 मिनट तक उबाल लें, इसके बाद इसका सेवन करें। इसका सेवन आप रोजाना कर सकते है। इसके सेवन से असर आपको जरूर नजर आएगा।

3. शहद, दालचीनी, गर्म पानी

शहद, दालचीनी, गर्म पानी के मिश्रण आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करेगा। इसके लिए आप आधा लीटर गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर और शहद मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को आप रोजाना किसी समय पिएं। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल 10% तक कम हो सकता है।

 

4. हल्दी और गर्म पानी

हल्दी हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। हल्दी सर्दी, घाव, सूजन और कफ जैसे कई फायदों के साथ आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने का काम करती है। ऐसे में आप रोजाना गुनगुने पानी में हल्दी मिलकर पिएं। इससे केलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने के साथ आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।

5. नींबू, शहद और गर्म पानी

नींबू, शहद और गर्म पानी का मिश्रण आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। दरअसल, शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। ऐसे में आप रोजाना नींबू और शहद को गर्म पानी में मिलाकर सेवन करें और अपने केलेस्ट्रॉल लेवल को कम करें।

और पढ़े: दिल का ख्याल रखने के साथ इन 5 चीजों के लिए फायदेमंद हैं प्याज!

गौरतलब है कि आज के समय में अक्सर शादी समारोह में डांस करते या जिम में वर्कआउट करते लोगों की अचानक मौत की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में आप भी अपनी सेहत का ध्यान रखें और हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें।

दिल के स्वास्थ्य के लिए कैसे काम करता है अनार? जानिए इसके लाभ!

 

First Published: March 09, 2023 7:16 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!