चैत्र नवरात्रि का उत्सव भारत में कई जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। माता के भक्त बड़ी लगन और भक्तिभाव से उनके सारे रूपों की पूजा अर्चना करते है, देवी मां के लिए उपवास रखते है, उनको प्रसन्न करने की मनोकामना करते है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिन बेहद मंगलमय होते है। इन 9 दिनों में माता दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है। वही चैत्र नवरात्री का 8वा दिन ‘अष्टमी’ यानी ‘दुर्गाष्टमी’ के नाम से मनाया जाता है। इस अष्टमी पर मां दुर्गा के 8 वे रूप – मां महागौरी की पूजा की जाती है। चलिए जानते है नवरात्री के 8 वे दिन मां महागौरी की पूजा का महत्त्व क्या है और पूजा कैसे और क्यों की जाती है।
कथा
माँ महागौरी के निर्माण की एक पौराणिक कथा है, उसके अनुसार भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। इस तपस्या के वजह से उनकी कांति और शरीर काला पड़ गया था, और उनपर काफी धूल भी जमा हो गयी थी। लेकिन देवी पार्वती की तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हो गए और उन्होंने देवी पार्वती को गंगा में स्नान करने कहा। गंगा नदी में स्नान करने से देवी पार्वती का शरीर फिरसे कांतिमय हो गया, और उन्हें महागौरी यह नाम पड़ गया।
और पढ़े: Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के इन स्वरूपों की होती है पूजा!
पूजा और महत्त्व
चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन, यानी के दुर्गाष्टमी के दिन देवी महागौरी को नारियल का भोग चढ़ाते है। मां महागौरी की पूजा करने के लिए अष्टमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर ले, और फिर पूजा से पहले साफ़ कपडे पहन ले। मां महागौरी और गणेश जी की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराये। मां महागौरी को सफेद फूल चढ़ाए। अच्छे से पूजा कर ले और ध्यान कर ले। फिर मन्त्रों का जाप और आरती कर ले। इस दिन कन्या पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है। इसीलिए कई घरों में अष्टमी के दिन कन्या पूजन को महत्त्व दिया जाता है।
इसीलिए करें मां महागौरी की पूजा
चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी यह माता पार्वती का रूप माना जाता है। मां महागौरी को भगवान गणेश की मां भी कहा जाता है। इस माता की पूजा से बच्चों से जुडी सभी समस्याएं खत्म हो सकती है। बच्चों को पाने की मनोकामना हो, उनके स्वास्थ्य या आयु से जुडी कोई समस्या हो, तो आपको मां महागौरी की पूजा और आराधना जरूर करनी चाहिए।
और पढ़े: How To Embrace The Spirit Of Chaitra Navratri With Green Accessories On Day 3
बच्चों से जुडी समस्याओं के लिए माँ महागौरी की पूजा अत्यंत लाभदायी साबित हो सकती है। मां महागौरी का यह रूप सौंदर्य, बुद्धिमत्ता और ऐश्वर्य का प्रतिक है।