ताजी सब्जियां और फल हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहते हैं तो सब्जियों का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। लोग इन सब्जियों को अच्छे से पकाकर खाते हैं, वहीं कुछ लोग कच्ची सब्जियां खाना पसंद करते हैं। बाजार से सब्जियां लाने के बाद लोग इसे बिना पकाए ही कच्ची खाने लगते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है। कई कच्ची सब्जियां खाने से गैस, बदहजमी और पेट दर्द जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। कई सब्जियों को पचाना भी बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम बात करेंगे उन सब्जियों के बारे में जिन्हें भूलकर भी कच्चा नहीं खाना चाहिए।
1. ब्रोकली, गोभी और पत्ता गोभी
पत्ता गोभी और ब्रोकली की सब्जी सभी को पसंद होती है। लेकिन अगर आप इसे बिना पकाए खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। कई लोग ब्रोकली, गोभी और पत्ता गोभी को काटकर सलाद में कच्चा खाते हैं। लेकिन इससे आपके पेट में गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि इन सब्जियों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो बिना पकाए पेट में नहीं घुलती। ऐसे में ब्रोकली, पत्तागोभी और पत्ता गोभी को बिना पकाए भूलकर भी न खाएं।
और पढ़े: महिलाओं की Fertility बढ़ाएंगी ये 5 चीजें, आज ही करें डाइट में शामिल!
2. बैंगन
आमतौर पर बैंगन की सब्जी और इसका भर्ता सभी के घरों में बनाया जाता है लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। हालांकि कच्चा बैंगन खाना हानिकारक हो सकता है। इसे कच्चा खाने से पेट की समस्या के साथ-साथ उल्टी, चक्कर आना और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। जानकारी के अनुसार बैंगन में सोलनिन न्यूरोलॉजिकल और स्ट्रो इंटेस्टाइनल जैसे केमिकल कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जिससे आपको गैस जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बैंगन को बिना पकाए नहीं खाना चाहिए।
3. मशरूम
सलाद में कई तरह की सब्जियों के साथ कच्चा मशरूम भी लोग मिलाकर खाना पसंद करते है। इसके अलावा कई लोग इससे कच्चा भी खा जाते हैं। लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम कच्चा खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, कच्चे मशरूम में रेशे होते है ये गले और स्किन इन्फेक्शन का कारन बन सकते हैं। ऐसे में आप इसे थोड़ा सा तल कर खा सकते है जिससे आपको दिक्कत नहीं होगी।
4. पालक
हरी पत्तेदार सब्जी पालक सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होती है। अगर आप पालक की सब्जी का सेवन करते हैं तो यह आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होती है, वजन कम करने के लिए अच्छा है और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। लेकिन अगर आप इसे बिना पकाए खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। दरअसल, इसमें अन्य पोषक तत्वों के साथ ऑक्सालिक एसिड पाया जाता है। जो अधिक मात्रा में आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, ऐसे में आपको कच्चा पालक खाने से बचना चाहिए।
और पढ़े: गर्मियों में चूने सही पोषण विकल्प, अपनी डाइट मे शामिल करें ये चीजें!
गौरतलब है कि सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। डॉक्टर भी इससे ज्यादा से ज्यादा खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में कुछ सब्जियां हैं जिन्हें आपको सावधानी के साथ पकाकर खाएं और सेहतमंद रहे। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगी।