World Vada Pav Day: इन 4 अजीबोगरीब वड़ा पाव को आपने किया है ट्राई? सुन कर ही उड़ जाएगी भूख!

Have-you-tried-these-weird-vada-pav-maggi-ice-cream-croissant

मुंबई के लोगों की जान जिस खास चीज में बसती है वह है वड़ा पाव (Vada Pav)। किसी भी कट्टर मुंबईकर इंसान का पसंदीदा स्ट्रीट फूड आप पूछोगे तो जवाब सिर्फ एक ही होगा – वड़ा पाव! जी हाँ, मुंबई के साथ ही कई शहरों में मशहूर हुआ वड़ा पाव आज के दिन परदेस में भी मशहूर हुआ है। गर्मागर्म तेल में तले हुए आलू की स्टफिंग भरे हुए वड़े, पाव के बीच में डाल कर हरी, लाल चटनी के साथ डुबो कर गर्म चाय के साथ खाने में जो मजा है वह और किसी बात में नहीं। अगर आप वड़ा पाव के फैन है, तो इन अजीब वड़ा पाव के बारे में भी आप जरूर जानते होंगे। और अगर नहीं भी जानते, तो आज हम आपको कुछ ऐसे अजीबोगरीब वड़ा पाव के बारे में बताएँगे, जिन्हे आप एक बार तो जरूर ट्राई कर सकते है।

1. Croissant Vada Pav

आपने ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रोइसैन्ट के बारे में तो जरूर सुना होगा। कइयों ने तो यह खाया भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी क्रोइसैन्ट वड़ा पाव के बारे में सुना है? ये एक नया और अजीब ट्रेंड है जो कुछ दिनों पहले काफी ट्रेंड भी कर रहा था। क्रोइसैन्ट बन के बीच में चटनी और वड़ा डाल कर इसे सर्व किया जा रहा था। लेकिन ये अजीब कॉम्बिनेशन कई लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया।

और पढ़े: Madhuri Dixit Welcomes Apple CEO Tim Cook In True Mumbaikar Style With A Vada Pav

2. Ice Cream Vada Pav

अगर आपको आइक्रीम खाना पसंद है तो गुजरात में शुरू हुए इस आइसक्रीम वड़ा पाव को जरूर ट्राई करें। आइसक्रीम के स्कूप को चटनी या जैम लगाए पाँव के बीच में डालते हुए ये वड़ा पाव सर्व किया जाता है। अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो ये अजीब वड़ा पाव आप जरूर ट्राई कर सकते है।

3. Maggi Vada Pav

मुंबई के घाटकोपर में आप ये अजीबोगरीब मैगी वड़ा पाव ट्राई कर सकते है। इस वड़ा पाव में आलू की स्टफिंग की जगह पकाई हुई मैगी डाली जाती है और वड़े तले जाते है। बाकी इस मैगी वड़ा को पाव के बीच में डालते हुए चटनी और हरी मिर्च के साथ सर्व किया जाता है। अगर आप मैगी के फैन है तो ये वड़ा पाव आपको जरूर पसंद आ सकता है।

और पढ़े: Ranbir And Vaani Kapoor’s ‘Shamshera’ Special Pics Are How We Like Our Vada Pav And Chai In Monsoons. Ekdum Garam!

4. Cheese Burst Vada Pav

चीज पिज्जा, चीज केक, चीज रोल ये सब तो आपने सुने होंगे। लेकिन आपने कभी चीज बर्स्ट वड़ा पाव के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आपको ये चीज बर्स्ट वड़ा पाव एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहिए। इस वड़ा पाव के वड़ा में आलू की स्टफिंग के साथ ही चीज भी डाला जाता है। यह चीजी वड़ा पाव सुनने में काफी अजीब लग रहा हो लेकिन खाने में काफी टेस्टी होता है।

23 अगस्त को विश्व वड़ा पाव दिवस (World Vada Pav Day) मनाया जाता है। वहीं इस मौके पर इन अजीब वड़ा पाव को क्या आप ट्राई करना चाहेंगे?

Image Courtesy: Facebook

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.