कुछ समय पहले आई एक भयानक खबर ने लोगों को सदमे में डाल दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी (Gayatri Joshi), जो की फिल्म स्वदेस (Swades) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थी, वह और उसके पति बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय (Vikas Oberoi) इटली में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। सौभाग्यवश इस दुर्घटना में गायत्री और उनके पति विकास ओबेरॉय की जान बच गई है। इस सड़क हादसे में दोनों को काफी चोटें आई है और वह घायल हुए है। लेकिन दोनों भी इस भयानक दुर्घटना से बच गए है। आपको पता नहीं होगा तो बता दे की, एक्ट्रेस गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय अरबपति है और काफी बड़े बिजनेसमैन भी है। चलिए जानते है उनके बारे में और बातें!
शाहरुख खान के साथ फिल्म स्वदेस में दिखाई दी एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उसके पति विकास ओबेरॉय एक कार दुर्घटना के शिकार हुए। यह हादसा काफी भयानक था और साथ ही इस दुर्घटना में एक जोड़े को अपनी जान गवानी पड़ी। इस कार दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वही ख़बरों के मुताबिक गायत्री और उसके पति विकास ओबेरॉय बिलकुल ठीक है। उन्हें इस कार दुर्घटना में कुछ छोटी मोटी चोटे आई है। दोनों पति पत्नी इटली में छुट्टियां मनाने गए थे। वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते है की, गायत्री और उनके पति अपनी लेम्बोर्गिनी कार चला रहे थे, जब उनकी लग्जरी कार एक फेरारी और एक बड़ी वैन से टकरा गई। फेरारी कार में सवार एक बूढ़े जोड़े की मौत हो गई।
और पढ़े: Ganesh Chaturthi पर Jawan के Shah Rukh Khan को देख खुशी से कूद पड़ी Nita Ambani, देखें वायरल वीडियो!
कौन है गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय?
विकास ओबेरॉय मुंबई के एक बड़े रियल एस्टेट टाइकून है जो ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर है। ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड की स्थापना तीन दशक पहले विकास के पिता रणवीर ओबेरॉय ने की थी। बिजनेसमैन होने के अलावा, विकास ओबेरॉय हाउसिंग, कॉर्पोरेट, हॉस्पिटैलिटी और रिटेल क्षेत्र में भी निवेश करते हैं। विकास ओबेरॉय मुंबई के मशहूर वेस्टिन होटल के भी मालिक है। वह मुंबई का पहला रिट्ज-कार्लटन होटल भी बना रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड मुंबई में एक मॉल, होटल और ऑफिस टावर का निर्माण भी कर रही है।
और पढ़े: Jawan Press Con: Shah Rukh Khan, Deepika Padukone और फिल्म की टीम ने हिला दिया मंच, जान ले इवेंट में और क्या हुआ!
आपको बता दे की, गायत्री जोशी एक पूर्व भारतीय एक्ट्रेस है जिसे लोग बस फिल्म स्वदेश के लिए ही पहचानते है। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थी। इसके आलावा गायत्री ने अपना करियर वीडियो जॉकी और मॉडलिंग से शुरू किया था। एक्ट्रेस ने साल 2005 में बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।