प्रेगनेंट पत्नी Anushka Sharma को होटल की सीढ़ी उतरने में मदद करते नजर आए Virat Kohli, वीडियो देख फैन्स का पिघला दिल!

Virat-Kohli-helping-wife-Anushka-Sharma-walk-down-stairs-hotel-love-see-video

लोगों के सबके पसंदीदा कपल में से एक है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli)। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और प्यार देख कोई भी इन दोनों की नजर उतारें! फिलहाल विराट कोहली वर्ल्ड कप (2023 ICC Men’s Cricket World Cup) मैचेस में व्यस्त है। लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हर जगह उनके साथ घूमती और अपने पति को चीयर करती नजर आ रही है। कल हुए वर्ल्ड कप सेमि फाइनल में भी विराट कोहली ने शतक मारने के बाद अनुष्का शर्मा के चेहरे की खुशी आप सभी ने देखी होगी। वही मैच के बाद अपने टीम के होटल में विराट कोहली अपनी प्रेगनेंट पत्नी अनुष्का शर्मा को सीढ़ियों से निचे उतरने में मदद करते हुए नजर आए। दोनों के इस वीडियो को देख नेटिजेन्स का दिल पिघल रहा है।

कल न्यूजीलैंड के साथ हुए वर्ल्ड कप सेमि फाइनल मैच में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और भारतीय टीम को चीयर करते हुए नजर आई। विराट कोहली ने कल अपनी धमाकेदार खेली खेलते हुए शतक बनाया और साथ ही अपनी पत्नी अनुष्का को फ्लाइंग किस देते नजर आए। जिसके बाद अनुष्का शर्मा भी अपने पति के इस विजय पर उसे चीयर करती और फ्लाइंग किस करती नजर आई। दोनों के बीच के इस प्यार को कमेरा में कैद किया गया। दोनों के इस प्यार को देख लोग इसे रियल कपल गोल्स कह रहे है। इसके साथ ही मैच के बाद जब विराट कोहली अपने टीम होटल से बाहर आ रहे थे, तब सीढ़ियों से उतरने के लिए वह अपनी प्रेगनेंट पत्नी अनुष्का शर्मा की मदद करते नजर आए।

अनुष्का शर्मा का हाथ थामे उसे ध्यान से सिढ़ितों से विराट कोहली ने निचे उतरने में मदद की। ये वीडियो भी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। सीढ़ियों से निचे उतारते वक्त अनुष्का ने विराट का हाथ थामा। हाथों में सामान होने के बावजूद भी विराट ने अनुष्का का हाथ थामे रखा और किसी से मदद लेने से भी इनकार करते हुए क्रिकेटर दिखाई दिए। विराट और अनुष्का के इस प्यारा भरे पल को कई लोगों ने अपने कैमेरा में कैद कर लिया। दोनों के बीच का ये प्यार हमेशा हमेशा और हर जगह नजर आता है। इस वीडियो को देख एक फैन ने कमेंट की है, “प्यार में पड़ा पुरुष!” दूसरे ने कमेंट किया है, “ओह हो ये बॉन्डिंग!” तो एक ने कहा है, “ये दोनों बहुत क्यूट है!” इस तरीके से दोनों के फैन्स इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे है।

और पढ़े: From Kiara Advani Sitting With David Beckham To Anushka Sharma Cheering For Virat Kohli, Celebs At IND Vs NZ Match

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी की है। वही अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में भी लोग काफी चर्चाएं करते नजर आ रहे है। यहाँ तक की कई बार अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ चूका है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अब तक आधिकारिक तौर से अपने प्रेगनेंसी की खबर दी नहीं है, फिर भी उनके फैन्स इस खुशखबरी को जान चुके है और आने वाले लिटल कोहली के लिए काफी उत्साहित है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.