बुधवार की सुबह लोकसभा में हंगामे वाले दिन से शुरू हुई। संसद भवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को फ्लाइंग किस देने की घटना ने भरी लोकसभा में हंगामा खड़ा कर दिया। राहुल गांधी के इस बर्ताव से स्मृति ईरानी भड़क उठी और स्पीकर पे ही कांग्रेस नेता के खिलाफ अनुचित इशारें करने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लोकसभा में हुई इस घटना का कभी ओर से विरोध हो रहा है। नेटिजेन्स ने भी इस लोकसभा के फ्लाइंग किस के मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं पेश की है। लेकिन कई लोग यह भी कह रहे है की, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप व्यर्थ और गलत है। चलिए देखते है नेटिजेन्स के Twitter Reactions!
बुधवार की सुबह लोकसभा में काफी विवादों भरी हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की महिला सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लोकसभा में फ्लाइंग किस दी, जिसके बाद ये विवाद खड़ा हुआ। इस मामले में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस असभ्य वर्तन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में अब नेटिजेन्स अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे है।
और पढ़े: Rahul Gandhi Allegedly Blows Flying Kiss To Parliament, Smriti Iran Launches Attack. Is This A Fish Market?
स्मृति ईरानी – राहुल गांधी फ्लाइंग किस मामले में एक ट्विटर यूजर ने लिखा की, “राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर महिला सांसद का अपमान किया है, इस आदमी के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है!”
एक ट्विटर यूजर ने लिखा है की, “राहुल गांधी इससे पहले भी संसद के अंदर आंख मारते हुए पाया गया था!”
एक ट्विटर यूजर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए पूछा की, “राजस्थान में आपकी सरकार होकर भी महिलाओं के साथ रोज गलत क्यों हो रहा है?”
वही एक ट्विटर यूजर ने स्मृति ईरानी के खिलाफ ही ट्वीट करते हुए कहा की, “क्या औरत है, जब मणिपुर में दो औरतों के साथ बुरा बर्ताव किया गया, तब इनका मुँह बंद था। लेकिन अब देखो।”
एक यूजर ने तीत करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया, “आंख मारना, गले लगाना और अब फ्लाइंग किस… ये भारत संसद है, थाईलैंड का कोई बीच नहीं।”
Also Read: Hautetalk: Manipur Horror, Brij Bhushan’s Bail, Ram Rahim’s Parole. Where Do Women Go For Justice?
एक ट्विटर यूजर ने राहुल गांधी के इस बर्ताव पर कहा की, “वह गले मिलता है, आंख मारता है, ये संसद है, कोई डांस बार नहीं।”
संसद में हर एक दिन कुछ ना कुछ बवाल होते ही रहता है। लेकिन गौरतलब है की, इस बार फ्लाइंग किस देने का मामला नजर आया, जिस वजह से लोकसभा में हड़बड़ी मच गई।