एक दिन पहले इटली में हुए सड़क दुर्घटना (Italy Car Crash)से बॉलीवुड फिल्म स्वदेस (Swades) एक्ट्रेस गायत्री जोशी (Gayatri Joshi) और उसके बिजनेसमैन पति विकास ओबेरॉय (Vikas Oberoi) बाल बाल बचे है। लेकिन इस दुर्घटना में एक वृद्ध जोड़े को अपनी जान गवानी पड़ी। इटली में हुआ ये सड़क हादसा इतना भयानक था की, की इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वही इस भयानक सड़क कार दुर्घटना की अब जांच चल रही है। इस जांच में दोषी पाए जाने पर गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय पर डबल रोड हत्याकांड का आरोप भी लग सकता है।
बॉलीवुड फिल्म स्वदेस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आई एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उसके पति विकास ओबेरॉय के साथ इटली में काफी भयानक सड़क दुर्घटना घटी। यह हादसा इतना भीषण था की, इस दुर्घटना में एक विदेश जोड़े की मौत हो गई। वही इस हादसे में बाल बाल बचे अरबपति विकास ओबेरॉय के खिलाफ इटली में जांच चल रही है। कथित तौर पर अरबपति पर इटली के कानून के तहत दोहरे सड़क हत्याकांड का आरोप भी लग सकता है। आपको बता दे की इस हादसे में दो स्विस नागरिकों की जान चली गई। ख़बरों के अनुसार पता चला है की, इस सड़क दुर्घटना में दोषी पाए जाने पर गायत्री जोशी के पति को सात साल तक की जेल हो सकती है।
और पढ़े: Swades में Shah Rukh Khan के साथ नजर आई Gayatri Joshi के पति Vikas Oberoi है अरबपति, जानें उनके बारे में ये बातें!
एक दिन पहले इटली में अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ एक्ट्रेस गायत्री जोशी अपनी लेम्बोर्गिनी कार में सफर कर रही थी। टक्कर तब हुई जब उनकी कार के साथ ही कुछ तेज रफ्तार कारों ने एक साथ कैंपर वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे वह पलट गई। इस दुर्घटना का वीडियो कल के दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके साथ ही अब एक नई तस्वीर भी सामने आ रही है, जिसमें कार दुर्घटना के बाद एक्ट्रेस गायत्री जोशी सड़क के किनारे बैठी हुई है और इस हादसे से सदमे में दिख रही है। दूसरी एक तस्वीर में हाइवे के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दे रही है, जिसका अगला भाग पूरी तरह से उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
फोर्ब्स की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय 3.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के मालिक है। इसके साथ ही वह मुंबई के बड़े रियल एस्टेट ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर भी है।