अजब प्रेम की गजब कहानी: यूपी के प्रेमी से शादी करने भारत भाग आईं दक्षिण कोरियाई महिला!
वह क्या लव स्टोरी है!

जहां सिमा हैदर जैसी पाकिस्तानी महिला प्यार के चक्कर में भारत भाग आती है, वही अब ऐसे कई किस्से देखने मिल रहे है। हाल ही में एक खबर ने लोगों को चौंका दिया है, एक दक्षिण कोरियाई महिला हाल ही में उत्तर प्रदेश में रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आई है। शादी करने से पहले ये जोड़ा पिछले चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। कुछ समय पहले ही इस जोड़े ने उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के पुवायाँ में गुरुद्वारा नानक बाग में सिख परंपराओं के अनुसार शादी कर ली और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।
South Korean Woman Flies To India To Marry Her Lover https://t.co/DTAYpW38Pu pic.twitter.com/9hquqTPfVb
— NDTV News feed (@ndtvfeed) August 21, 2023
आए दिन कई अजीबोगरीब घटनाएं लोगों का ध्यान खींचती है। प्यार में पागल लोगों ने ये किया, वह किया, लेकिन हाल ही में ये घटनाएं भी बढ़ती नजर आ रही है, जहाँ प्यार के लिए लोग अपना देश तक छोड़ आ रहे है। ऐसी ही एक घटना फिलहाल सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में रहने वाली किम बोह-नी (Kim Boh-Nee) नाम की महिला की मुलाकात सुखजीत सिंह (Sukhjit Singh) से करीब चार साल पहले दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में एक कॉफी शॉप में हुई थी। उत्तर प्रदेश के उदना गांव के रहने वाले सिंह काम के लिए दक्षिण कोरिया चला आया और वह कॉफी शॉप में नौकरी करने लगा। कहा जा रहा है की, सुखजीत सिंह छह साल से अधिक समय से इस कॉफी शॉप में काम कर रहा था, जहां उसकी मुलाकात उसके प्यार किम बोह-नी से हुई।
और पढ़े: Gadar 2 Director Anil Sharma, Actor Sunny Deol Comment On Cross Border Love Stories Of Seema Haider, Anju
A #SouthKorean woman flew to India to marry a man from #UttarPradesh in a cross-border love story.https://t.co/Jy0xlPAIE0
— IndiaToday (@IndiaToday) August 20, 2023
30 साल की किम भी उसी कॉफी शॉप में बिलिंग काउंटर एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत थी। इस शॉप में काम करते करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। सिंह ने कुछ महीनों में कोरियाई भाषा सिख कर किम और उसके बीच की भाषा की दुविधा ख़तम कर दी थी। इसके साथ ही दोनों ने इस शादी के लिए अपने परिवार से भी सम्मति हासिल की थी और घरवालों की मर्जी से ही ये शादी की। आपको बता दे की, भारत में रहने के लिए किम बोह नी को पांच साल का वीजा दिया गया है।
और पढ़े: पाकिस्तानी भाभी Seema Haider ने लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो हुआ वायरल!
Korean woman flies to India to marry boyfriend from UP: ‘I love India’https://t.co/5jn8MlV1I7 pic.twitter.com/CMk3FARFjD
— Hindustan Times (@htTweets) August 20, 2023
शादी के बाद सुखजीत और किम दोनों भी शाहजहाँपुर में ही रह रहे है। वही भविष्य में दोनों भी वापिस दक्षिण कोरिया जाने की योजना भी बना रहे है। इन दोनों का ये रिश्ता देख ऐसे लगता है मानो प्यार हो तो ऐसा!
First Published: August 21, 2023 4:47 PMसहेली के पति से शादी करने के सवाल पर भड़क उठी Smriti Irani, दिया करारा जवाब!