19 सितंबर को कई लोगों के घर पर गणेश जी विराजमान हुए। सभी लोग जिस त्यौहार का साल भर बेसब्री से इंतजार करते रहते है वह गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्यौहार आखिरकार आ ही गया। वही हर साल की तरह बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के घर पर भी गणपति बाप्पा का आगमन हुआ। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ मिलकर गणपति बाप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। वही शिल्पा शेट्टी के घर कल यानी डेढ़ दिन के बाद उनके बाप्पा का विसर्जन भी हुआ। सुखी एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से बाप्पा को विदा किया। गणेश जी के विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने बेहद खूबसूरत नौवारी यानी नऊवारी साड़ी पहनी थी और ढोल नगाड़ों की धुन में एक्ट्रेस ने खूब डांस भी किया।
कल के दिन कई घरों में डेढ़ दिन के गणपति बाप्पा का विसर्जन हुआ। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर भी विराजमान हुए बाप्पा का कल के दिन बड़ी धूमधाम से विसर्जन हुआ। एक्ट्रेस ने अपने घर के बाप्पा के विसर्जन में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिल्पा शेट्टी के घर हर साल गणपति बाप्पा का आगमन होता है। कल का दिन एक्ट्रेस के लिए बेहद खास था। गणपति बाप्पा के विसर्जन के लिए शिल्पा शेट्टी ने हल्के गुलाबी और पिले रंग की खूबसूरत नौवारी यानी नऊवारी साड़ी पहनी थी। साथ ही इस साड़ी पर मैचिंग ब्लाउज पहना था, जिसके पीछे ‘Sukhee‘ लिखा था। बालों में गेंदे के पीले फूल लगा कर शिल्पा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। आपको बता दे की शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म Sukhee में नजर आने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के लिए शिल्पा शेट्टी ने ये काफी कमाल का आइडिया निकाला।
और पढ़े: From Shilpa Shetty To Anushka Sharma, Here’s How Bollywood Stars Celebrated Ganesh Chaturthi At Home!
वही गणपति बाप्पा के विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी और उसके परिवार वालों ने मिलकर बाप्पा की आरती की। फिर ढोल नगाड़ों की धुन में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बाप्पा को विसर्जन करने बाहर लेकर आए। उसी दौरान शिल्पा अपने बेटे विआन, बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), बेटी शमिशा, मां सुनंदा शेट्टी और बाकि इतर लोगों के साथ ढोल नगाड़ों की धुन में खूब नाची। शिल्पा ने खुद से ढोल नगाड़ें भी पीटे। शिल्पा ने जैसे ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया, ये काफी वायरल हो गया। शिल्पा के गणेश जी के विसर्जन को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। साथ ही एक्ट्रेस ने इकोफ्रेंडली विसर्जन करते हुए एक बड़े से पानी के ड्रम में अपने बाप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान राज कुंद्रा (Raj Kundra) फिरसे डिजिटल मास्क के पीछे अपना चेहरा छुपाएं नजर आए।
और पढ़े: Nasha Song: Shilpa Shetty Opens Our ‘Dil Waali Khidki’ With Her Dance Moves In Sukhee’s New Track!
शिल्पा शेट्टी ने अपने घर के बाप्पा को बड़ी धूमधाम से विदा किया और साथ ही लोगों को भी उसकी खुशियों में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। वही शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी (Sukhee) 22 सितंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके लिए एक्ट्रेस जम कर प्रमोशन कर रही है।