बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साऊथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान (Jawan) जल्द ही सिनेमाघरों में तूफ़ान मचाने रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान के फैन्स जिस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, वह घडी अब जल्द ही आने वाली है। कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुए जवान के ट्रेलर ने लोगों की नींदे उड़ा कर रख दी। वही अपनी फिल्म जवान की सफलता के लिए उसके रिलीज से पहले ही शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और को-स्टार नयनतारा के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वरा स्वामी मंदिर के दर्शन कर आए है।
फिल्म पठान के बाद अब शाहरुख खान इस साल फिरसे एक बार लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने के लिए फिरसे तैयार है। 7 सितंबर को शाहरुख खान और नयनतारा अभिनीत फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मंगलवार के दिन फिल्म जवान के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान और फिल्म की को स्टार नयनतारा के साथ तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की और भगवान के दर्शन लिए। मंदिर में प्रार्थना करते हुए तीनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती नजर आ रही है।
और पढ़े: Nayanthara Finally Makes Instagram Debut, Minutes Before Jawan Trailer Drop, Fans Call It Perfect Entry!
इस दौरान शाहरुख खान ने सफेद कुर्ता, मुंडू और सुनहरे बॉर्डर वाला सफेद स्टोल पहना हुआ था। वही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी सफ़ेद रंग का साधारण सलवार सूट पहना हुआ था। नयनतारा के साथ उसके पति विग्नेश भी साथ ही नजर आए। भगवान के दर्शन करते हुए नयनतारा और उसके पति विग्नेश ने भी सफेद रंग के कपडे ही परिधान किए थे और भक्ति में लीन दोनों दर्शन करते नजर आए। पिछले महीने शाहरुख खान ने कड़ी सुरक्षा में जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी के भी दर्शन किए थे।
जहाँ शाहरुख खान और नयनतारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान रिलीज होने वाली है, वही किंग खान की बेटी सुहाना खान भी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चिज (The Archies) से जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है।
और पढ़े: Jawan Trailer: Shah Rukh Khan’s Anti-Hero Wants Alia Bhatt, Internet Responds With Ranbir Kapoor Memes!
एटली कुमार दिग्दर्शित और शाहरुख खान, नयनतारा अभिनीत फिल्म जवान में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा सहित कई अन्य कलाकार भी दिखाई देने वाले है। विभिन्न भाषाओँ में ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Image Courtesy: ANI