पाकिस्तानी भाभी Seema Haider ने लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो हुआ वायरल!

फहराके तिरंगा जीता लोगों का दिल!

पाकिस्तानी भाभी Seema Haider ने लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो हुआ वायरल!

पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) जो अपने प्यार के लिए खुद का देश और परिवार छोड़ भारत भाग आई थी, कुछ महीने से लगातार सुर्खियों में रही है। ऑनलाइन गेम खेलते वक्त भारतीय सचिन से ऑनलाइन मुलाकात होने के बाद सीमा को उससे प्यार हो गया और वह अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़ चोरी छुपे भारत भाग आई। जब से ये खबर सामने आई, तब से सीमा हैदर के बारे में हर एक दिन कुछ नई बात सामने आ रही है। अब फिरसे एक बार सीमा सुर्खियों में छाई हुई है, और इसकी वजह है उसका हिंदुस्तान पर उमड़ा प्यार! जी हाँ, आपने बिलकुल सही पढ़ा। सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमे वह हिंदुस्तान के आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार होती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही सीमा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद‘ के नारे लगाते हुए भी दिखाई दे रही है।

पाकिस्तानी भाभी के नाम से जानी जाने वाली सीमा हैदर फिलहाल काफी सुर्खियां बटोर रही है। अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान से भाग आई सीमा हैदर पर पूरी तरह से हिंदुस्तान का रंग चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। भारत में रहने वाले सचिन से प्यार होने के बाद 4 बच्चों की माँ सीमा अपने बच्चों को लेकर पाकिस्तान की सीमा पार करते हुए चोरी छुपे भारत भाग आई।

और पढ़े: PUBG ने बना दी जोड़ी: 4 बच्चों को लेकर भारतीय प्रेमी के पास भाग आईं पाकिस्तानी महिला!

कुछ महीनों तक सचिन के साथ छुप छुपकर रहने वाली सीमा के बारे में जब पुलिस को पता चला तब उसपर कई उंगलियां उठी। लेकिन सीमा ने पाकिस्तान वापिस जाने के बारे में हमेशा से ना ही कहा। सचिन के साथ ही उसे भारत देश से भी प्यार हो गया है और अब 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा का ये भारत के लिए प्यार उमड़ उमड़ कर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर सीमा का एक वीडियो वायरल हो गया है, उसमे वह ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद‘ के नारे लगाते हुई दिखाई दे रही है।

सीमा हैदर हाल ही में उसके नोएडा के घर पर ‘हर घर तिरंगा‘ उत्सव में भाग लेते हुए दिखाई दी। सफेद साड़ी पहने सीमा को तिरंगा लहराते हुए देख ने ये वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। इसके साथ ही सीमा इस वीडियो में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद‘ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद‘ के नारे लगाते हुए भी नजर आ रहे है। सीमा के इस हरकत ने सभी भारतियों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में सीमा हैदर ने सिर पर नारंगी धार्मिक पट्टी भी बाँधी हुई दिखाई दे रही है और वह अपने चार बच्चों के साथ तिरंगे को लहराते हुए नजर आ रही है, जिस वजह से ये वीडियो एक सनसनी बन गया है।

और पढ़े: Gadar 2 Director Anil Sharma, Actor Sunny Deol Comment On Cross Border Love Stories Of Seema Haider, Anju

पाकिस्तानी भाभी के नाम से पहचानी जाने वाली सीमा हैदर का भारत के लिए ये प्यार देख लोगों का मन भर आया है। देखते है अब आगे सीमा और कैसे लोगों का दिल जीतने में कामियाब होते नजर आएगी।

Image Courtesy: Indiatoday, ZeeNews

Facebook फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंची Anju ने Nasrullah से कर ली शादी, किया धर्म परिवर्तन!

First Published: August 14, 2023 11:31 AM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!