Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma पर गुस्से से बरस पड़े Salman Khan, Neil Bhatt का अपमान करने पर की आलोचना!
भाईजान को आया गुस्सा!

टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss अपने नए सीजन की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वही Bigg Boss 17 के घर में शामिल हुए सभी कंटेस्टेंट्स लोगों का काफी मनोरंजन करते नजर आ रहे है। वही शो में शामिल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने अपने झगड़ालू और असभ्य बर्ताव से शो में सभी के नाक में दम करके रखा है। ऐश्वर्या शर्मा के इस बदसलूकी की वजह से घर में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स काफी परेशान है। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ ही दिन पहले अपने पति नील भट्ट (Neil Bhatt) से भी झगड़ा किया था और उसका बुरी तरीके से अपमान भी किया था। वही ऐश्वर्या के इस बर्ताव ने होस्ट सलमान खान (Salman Khan) को भी गुस्सा दिला दिया, जिस वजह से उन्होंने एक्ट्रेस की आलोचना की।
View this post on Instagram
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस बार सिगल्स वर्सेस कपल्स की थीम देखने मिल रही है। वही इस शो में इस सीजन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उसके पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ ही ऐश्वर्या शर्मा और उसके पति नील भट्ट भी नजर आ रहे है, जिन्होंने टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में साथ में काम किया था। सामने आए एक नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान भड़कते हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही वह ऐश्वर्या शर्मा को गुस्से से चिल्लाते भी दिख रहे है। ऐश्वर्या शर्मा को सलमान चिल्लाते नजर आ रहे है की, किस बुरी तरह वह अपने पति नील भट्ट के साथ पेश आ रही है। सलमान खान ऐश्वर्या को यह भी कहते दिखाई दे रहे है की, अगर इसी तरह वह नील भट्ट से बर्ताव करते रहेगी तो उनका रिश्ता बहुत जल्द ख़राब हो जाएगा और आगे जाकर ये बात उनके रिश्ते में दरार भी पैदा कर सकती है। साथ ही सलमान खान यह भी दिखते है की, ऐश्वर्या के इसी बर्ताव से आगे जाकर नील भट्ट उसपर अपनी कैसी प्रतिक्रिया दे सकते है।
और पढ़े: Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma, Neil Bhatt Engage In Intense Fight; Latter Accuses Actress Of “Screaming All The Time”
जैसे की Bigg Boss देखने वाले दर्शकों को पता ही होगा की, पिछले एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो जाती है और यह बात बढ़ कर बड़े झगडे में बदल जाती है। ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट को चिल्ला चिल्ला कर उसका अपमान करते नजर आती है। वही पत्नी के इस चिल्लाने से नील का गुस्सा भी बढ़ जाता है और वह भी पत्नी पर बरस पड़ता है। इसी बर्ताव के कारन सलमान खान ने ऐश्वर्या शर्मा को डांटते और चेतावनी देते हुए नजर आ रहे है। सलमान खान ऐश्वर्या की आलोचना करते हुए कहते है की, जिस तरीके से वह अपने पति नील भट्ट का अपमान कर रही है, वह ठीक नहीं है। इससे आगे जाकर बड़ी आपदा आ सकती है।
और पढ़े: Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma Calls Ankita Lokhande “Chudail”, Vicky Jain Defends Wife!
सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि नेटिजेन्स ने भी ऐश्वर्या के चिल्लाने और नील के प्रति असम्मानजनक बर्ताव करने के लिए उसकी आलोचना की। वही Bigg Boss 17 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में सलमान खान के साथ उसकी टाइगर 3 (Tiger 3) को-स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह भी शामिल होंगे।
First Published: November 11, 2023 3:23 PMBigg Boss 17: Aishwarya Sharma के झगड़ालू बर्ताव से Ankita Lokhande हुई परेशान, कहा “बदतमीज!”