बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज 71वा जन्मदिन है। कई सालों तक कैंसर से लड़ने के बाद ऋषि कपूर साल 2020 में यह दुनिया छोड़ हमेशा के लिए चले गए। वही आज उनकी 71वे जन्मदिन पर दिवंगत एक्टर को उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor), बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani), बहु आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने श्रद्धांजलि अर्पण की है। अपने पति को याद करते हुए दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की पुरानी फिल्मों का एक वीडियो शेयर किया है। आज भी ऋषि कपूर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में लिया जाता है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फ़िल्में दी। बॉबी, चांदनी, सागर, दो दूनी चार, अग्निपथ, अमर अकबर एंथोनी, कभी-कभी ,अजूबा जैसी पुरानी फिल्मों के साथ ही ऋषि कपूर ने पटियाला हाउस, लव आज कल, मुल्क, अग्निपथ, कपूर एंड सन्स जैसी नई फिल्मों में भी शानदार किरदार निभाए थे।
अपने पति को उनके जन्मदिन के मौके पर याद करते हुए नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। ऋषि कपूर की पुरानी और नई फिल्मों के किरदारों का ये एक मिक्स वीडियो है, जिसमे बैकग्राउंड में रिमिक्स गाना भी बज रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है की, “आप की याद में!”
इसके साथ ही ऋषि और नीतू कपूर की लाड़ली बेटी रिद्धिमा ने भी हुआ ये वीडियो पोस्ट कर अपने प्यारे पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही रिद्धिमा ने पियानो पर ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज की ट्यून बजा कर उन्हें बेहद प्यार से श्रद्धांजलि अर्पण की है।
और पढ़े: Neetu Kapoor Remembers Rishi Kapoor On His Second Death Anniversary, Says ‘Losing A Partner Of 45 Years Was Difficult And Painful’
नीतू और रिद्धिमा के साथ ही आलिया भट्ट ने भी अपने ससुर जी को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पति रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर की है। दोनों के मेहंदी की ये तस्वीर है, जिसमे रणबीर कपूर अपने दिवंगत पीरा ऋषि जी की तस्वीर हाथों में पकडे हुए दिखाई दे रहे है।
आलिया भट्ट के साथ ही ऋषि कपूर की भांजी करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्यारे चाचू को याद किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने चाचा ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर करीना ने उन्हें चिंटू अंकल कहते हुए जन्मदिन पर याद किया है। साथ ही यह भी कहा है की वह हमेशा उनके दिल में रहेंगे।
करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने भी अपने चाचा ऋषि कपूर को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो ही शेयर किया है।
इसके साथ ही अग्निपथ एक्टर संजय दत्त ने भी ऋषि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वह ऋषि अंकल और रणबीर सिंह के साथ नजर आ रहे है। संजय दत्त ऋषि कपूर को चिंटू सर कहते नजर आ रहे है। साथ ही उन्होंने लिखा है की, वह उनके परिवार से बढ़कर थे, एक बेहतरीन इंसान और अभिनेता थे। संजय दत्त को उनकी हमेशा याद आती है।
और पढ़े: Neetu Kapoor Reveals She Sought A Psychiatrist After Rishi Kapoor’s Death, Urges People With Mental Health Issues To Do The Same
दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन ने भी ऋषि कपूर को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए कहा है की वह उन्हें काफी मिस करते है।
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।