बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी लाड़ली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ पार्टी करती नजर आई। अब आपको बता दे की पार्टी थी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के जन्मदिन की। आज यानी 15 सितंबर को नीतू और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा 43 साल की हुई, इसी ख़ुशी में दोनों मां बेटी पार्टी करते हुए नजर आई। वही नीतू कपूर ने अपनी प्यारी बेटी रिद्धिमा को बधाइयाँ देते हुए इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की। रिद्धिमा को उसकी भाभी आलिया भट्ट (Alia Bhatt), बहने करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी जन्मदिन की प्यारी प्यारी बधाइयाँ दी है।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स नीतू कपूर और उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर की लाड़ली बेटी रिद्धिमा कपूर आज अपना 43 वा जन्मदिन मनाती हुई नजर आई। रिद्धिमा की मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टोरीज शेयर की है, जिसमे वह अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने करीबी लोगों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है। अपनी बेटी रिद्धिमा को जन्मदिन पर बधाइयाँ देते हुए नीतू कपूर ने एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही लिखा है की, “हमेशा मेरी रहने के लिए शुक्रिया” इसके साथ ही नीतू कपूर अपनी बेटी को प्यार से ‘लवलीनेस’ कहते हुए भी नजर आ रही है। रिद्धिमा के जन्मदिन की एक ग्रुप सेल्फी भी नीतू ने शेयर की है।
और पढ़े: Riddhima Kapor Sahni Shares Pictures From Her “Fave Person” Neetu Kapoor’s Birthday Party In London
रिद्धिमा के जन्मदिन की पार्टी में उसके पति भरत सहनी भी शामिल होते नजर आए। एक फैन पेज ने शेयर किये वीडियो में भरत अपनी पत्नी रिद्धिमा को केक काटते वक्त किस करते हुए भी नजर आ रहे है। इस वीडियो में रिद्धिमा केक काटती नजर आ रही है, और पीछे उसकी मां नीतू कपूर गुब्बारा पकड़े दिखाई दे रही है। वही रिद्धिमा की भाभी आलिया भट्ट ने भी अपनी ननंद को जन्मदिन बधाइयाँ देते हुए इंस्टाग्राम पर उसकी एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, और लिखा है की वह उससे बहुत प्यार करती है।
आलिया भट्ट के साथ ही रिद्धिमा की कजिन बहन एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी उसे बधाइयाँ देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पोस्ट की है। करीना ने एक काफी पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमे वह अपनी बहने रिद्धिमा और करिश्मा कपूर के साथ अपने दादाजी राज कपूर की गोदी में बैठे नजर आ रहे है। करीना ने शेयर की ये तस्वीर देख फैन्स का दिल भर आया है।
जहां करीना कपूर ने रिद्धिमा को विश करने के लिए इतनी प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, वही करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें पोस्ट कर रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाइयाँ दी है। एक तस्वीर में करिश्मा अपनी चाची नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा के साथ एक पार्टी में मजे करती नजर आ रही है, तो दूसरी एक तस्वीर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी की है।
और पढ़े: Kareena Kapoor Has A Sweet Compliment For Riddhima Playing Hai Apna Dil Toh Awara On Piano
नीतू कपूर की लाड़ली रिद्धिमा कपूर साहनी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ!