बॉलीवुड के सबसे फैशनेबल एक्टर में गिने जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिलहाल काफी सुर्खियां बटोर रहे है। कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभिनीत फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, और इस फिल्म ने रिलीज होते ही काफी हंगामा मचा दिया है। करण जौहर निर्मित इस धमाकेदार फिल्म को दर्शक काफी एन्जॉय कर रहे है। वही इस फिल्म के गाने भी उतने ही हिट साबित हो रहे है और लोग इन गानों पर अपने पैर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे। कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह ने अपने नाना जी के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिसमे ये नाना पोते की जोड़ी RRKPK के हिट गाने ‘व्हॉट झुमका (What Jhumka)‘ पर कमर मटकाते हुए दिखाई दे रहे है।
रणवीर सिंह अपने फैशनेबल अंदाज के लिए काफी मशहूर है। लेकिन उन्हें ये हटके अंदाज अपने परिवार से ही विरासत में मिला है। अब रणवीर सिंह के नाना जी को ही देख ले। कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने अपने नाना के साथ इंटाग्राम पर तस्वीर और वीडियो शेयर किए है। इस वीडियो में एक्टर और उसके नाना जी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के हिट सॉन्ग ‘व्हॉट झुमका‘ पर नाचते हुए नजर आ रहे है। दोनों नाना पोते की जोड़ी को यूं नाचते देख लोग उनपर अपना प्यार बरसा रहे है। रणवीर सिंह ने उनकी उम्र बताते हुए कहा है की, उसके नाना जी 93 साल के है और अभी तक रॉकिंग है।
और पढ़े: Janhvi Kapoor, Kajol And More Celebs Review Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani, Say, “Karan Johar Is Back!”
रणवीर सिंह ने इस वीडियो में स्काई ब्ल्यू कलर का स्वेटशर्ट पहना हुआ है तो उसके नाना जी टीम रॉकी की ब्लैक टी शर्ट पहने रॉक करते नजर आ रहे है। रणवीर सिंह के साथ नाचते हुए नानाजी बेहद प्यारे लग रहे है। नाना जी का स्वैग ही अलग दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने पोते रणवीर सिंह के साथ विक्ट्री का साइन दिखा कर रॉकिंग तस्वीर भी खिंचवाई है। एक वीडियो में सूट पहने ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो नाना जी कुछ कहते हुए भी दिखाई दे रहे है, लेकिन वीडियो म्यूट पर होने से उनका कहना सुनाई नहीं दे रहा है।
और पढ़े: बहु Alia Bhatt की तारीफ करते नजर आई Neetu Kapoor, जानिए Rocky Aur Rani को दिए कितने स्टार!
जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लोगों को काही पसंद आ रही है, वहीं अब एक्टर के नाना जी ने भी इस फिल्म के लिए अपनी पसंती दर्शायी है और फिल्म के गाने पर कमर भी मटकाई है। क्या आपने देखीं ये धमाकेदार फिल्म?