Jio World Plaza के उद्घाटन समारोह में पत्नी Deepika Padukone को चूमते नजर आए Ranveer Singh, देखें क्यूट वीडियो!

Ranveer-singh-kisses-wife-deepika-padukone-jio-world-plaza-opening-ceremony

बॉलीवुड के बाजीराव मस्तानी यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक ऐसे कपल है, जिन्हे लोग हमेशा साथ में देखना पसंद करते है। वही कल की रात सितारों से झगमगाती रात साबित हुई, क्यों की मुंबई में हुए अंबानी परिवार के जियो वर्ल्ड प्लाजा (Jio World Plaza) के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। वही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी इस उद्घाटन समारोह में अपनी हाजिरी लगाई। अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तरह ही रणवीर सिंह ने भी अपने शानदार अंदाज में समारोह में एंट्री की। सोशल मिडिया पर दीपिका और रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहाँ रणवीर अपनी पत्नी को देख कर अचानक से उसे किस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को देख कर आपका दिल भी पिघल जाएगा।

कल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा (Jio World Plaza) के ग्रैंड उद्घाटन समारोह पर पहुंचे। इस उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। इवेंट के बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने के दौरान दीपिका पादुकोण रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी के संग नजर आई, जहाँ दोनों एकदूसरे को बाँहों में लेती नजर आई। वही रणवीर सिंह भी नजर आए, जिन्होंने तुरंत ही अपनी पत्नी दीपिका के गालों पर चुम लिया। एक्टर की ये प्यारी सी हरकत कैमेरा में कैद की गई। वही इस वीडियो के वायरल होते ही उनके फैन्स उनके बीच का ये प्यार देख खुद के दिल को संभाल नहीं पा रहे। इस कपल के इस प्यार भरे अंदाज को देख कर लोग इसे ‘कपल गोल्स’ कहते नजर आ रहे है।

जियो वर्ल्ड प्लाजा (Jio World Plaza) के उद्घाटन समारोह के दौरान करीना कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, रश्मिका मंदाना, जॉन अब्राहिम, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, नोरा फ़तेहि, करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स मौजूद थे। सितारों से सजे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले, तो उनके साथ रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी भी नजर आई। जब दीपिका को गाल पर किस करते हुए रणवीर का एक वीडियो सामने आया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते दिखाई दे रहा है। आपको बता दे की, Koffee With Karan के 8वे सीजन में दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था, लेकिन दीपिका की कुछ बातों से उन्हें लोगों के ट्रोल का भी सामना करना पड़ रहा है। Koffee With Karan के बाद अब इस समारोह में दोनों साथ नजर आए है।

और पढ़े: Koffee With Karan 8: Deepika Padukone और Ranveer Singh ने घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताते वक्त कर दी थी ये गड़बड़!

और पढ़े: Twitter User Calls Deepika Padukone’s Struggle To Convince Parents To Accept Ranveer A Very “Desi Problem”

दीपिका और रणवीर के इस प्यारे पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। रणवीर और दीपिका के जियो वर्ल्ड प्लाजा से बाहर निकलने के बाद अपने कर का इंतजार करते हुए वीडियो में उन्हें मुस्कुराते हुए और नीता अंबानी के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान दीपिका ने काले रंग का खूबसूरत लेटेक्स गाउन पहना था, जबकि रणवीर सिंह हॉट ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में हैंडसम नजर आ रहे थे। वही इस वीडियो में दोनों के बीच का ये प्यार देख कर उनके फैन्स का दिल भी पानी पानी हो गया है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.