RRKPK के Ranveer Singh रैंप वॉक करते हुए हो गए रोमांटिक, भरी महफिल में चुम लिया पत्नी Deepika Padukone को!
पत्नी के लिए उमड़ आया प्यार!

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के दीवाने आज दुनियाभर में फैले हुए है। आज के दिन दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वही उसके पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी बॉलीवुड के एक दमदार एक्टर में गिने जाते है। रणवीर सिंह जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले है। वही रणवीर सिंह गुरूवार की रात मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के फैशन शो के दरम्यान ठांटबाट से रैंप वॉक करते नजर आए। लेकिन जब रैंप वॉक करते हुए एक्टर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए रुके और उसे चूमने लगे, तो लोगों का दिल पिघल गया।
View this post on Instagram
20 जुलाई गुरूवार की रात बॉलीवुड फैशन और सितारों के लिए एक शानदार रात साबित हुई। जहां बॉलीवुड और फैशन जगत के कई सितारों ने हाजिरी लगाई थी। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने कल रात उनके ब्राइडल कलेक्शन के लिए शानदार फैशन शो का आयोजन किया था। अंबानी परिवार के साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सेलेब्स इस शो का हिस्सा हुए। साथ ही कई सेलेब्स मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करते भी नजर आए। इस शो के दरम्यान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, जो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को प्यार करने का एक मौका नहीं छोड़ते, वह फिरसे एकबार अपने रोमांटिक मोड़ में नजर आए। जब रणवीर रैंप वॉक करते हुए आगे बढे, तभी अपनी पत्नी को बैठे हुए देख उसके पास चले गए और उसे प्यार से चुम लिया। ये बेहद रोमांटिक पल कई कैमरे में कैद किया गया।
View this post on Instagram
और पढ़े: Project K Renamed Kalki 2892 AD: First Look Of Prabhas, Deepika Padukone’s Film Is All About Badass Visuals!
View this post on Instagram
इस शो के लिए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) के लीड एक्टर्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शोस्टॉपर के रूप में दिखाई दिए। वही रणवीर सिंह की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, मां अंजू भवनानी, निर्देशक करण जौहर, अभिनेता काजोल और आलिया की मां सोनी राजदान सहित अन्य लोग सामने बैठे नजर आए। पत्नी को चूमने के साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी मां अंजू भवनानी के पैर भी छुए और करण जौहर को भी किस किया। मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से शानदार बेज आइवरी शेरवानी पहने रणवीर सिंह बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। वही उसके साथ आलिया भट्ट भी सिल्वर लहंगे में किसी हूर की परी की तरह नजर आ रही थी। इस शो के दरम्यान दीपिका पादुकोण ने भी डिजायनर व्हाइट नेटेड साड़ी पहनी थी, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
View this post on Instagram
और पढ़े: Deepika Padukone Looked Ravishing In Red Lipstick At The Manish Manish Malhotra Couture Show
View this post on Instagram
अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को प्यार जताने का एक भी मौका रणवीर सिंह कभी नहीं छोड़ते है। कोई अवार्ड शो हो, फैशन शो हो, कोई प्रमोशन हो या और कुछ, लेकिन अपनी पत्नी के लिए रणवीर सिंह की आंखों में हमेशा प्यार नजर आता है। अपने इस पसंदीदा कपल के बीच का प्यार देख उनके फैन्स काफी खुश हो जाते है।
Image Courtesy: Viral Bhayani
First Published: July 21, 2023 11:03 AM