बॉलीवुड के पॉवर कपल के नाम से पहचाने जाने वाले स्टार कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों के फैन फॉलोइंग भी कई ज्यादा है। कई सालों तक एकदूसरें को डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में एकदूसरे से शादी कर ली। इस शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने बड़ी धूम धाम से इटली में शादी की और हमेशा के लिए एकदूसरे के हो गए। कुछ समय पहले ही रिलीज हुए करण जौहर (Karan Johar) के मोस्ट पॉप्युलर शो कॉफी विथ करण (Koffee With Karan) के नए सीजन में पहले एपिसोड में मेहमान के तौर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बुलाया गया था, जहाँ दोनों ने दीपिका के परिवार वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताने की बात कही। इसके साथ ही परिवार वालों का क्या रिएक्शन था इस बारे में भी दोनों ने कई मजेदार किस्से सुनाएं।
कॉफी विथ करण (Koffee With Karan Season 8) के सीजन 8 के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मेहमान के तौर पर आ पहुंचे। इस शो का ट्रेलर रिलीज होते ही इस शो के बारे में लोग काफी उत्साहित हो गए थे। वही इस शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते के बारे में कई राज खोले। इतना ही नहीं, बल्कि एक्टर ने तो इस बात का खुलासा भी किया की शादी से कई सालों पहले ही उन्होंने चोरी चुपके सगाई कर ली थी। बस इतना ही नहीं, सिम्बा एक्टर रणवीर सिंह ने अपने ससुरालवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताने के दौरान का मजेदार किस्सा भी सुनाया। इस बारे में करण जौहर से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा की, जब वह दोनों (Deepika Padukone, Ranveer Singh) अपनी मालदीव की ट्रिप से लौटे तो वह सीधे बेंगलुरु गए, जहाँ दीपिका का घर है।
रणवीर ने खुद को तैयार कर लिया था की अभी एक दो दिन में दीपिका के घर वालों को वह उनके रिश्ते के बारे में, उनके शादी के प्लान के बारे में शांति से सब बता देगा। दीपिका के परिवारवालों से मिलने के बाद दूसरे ही दिन वह लोग उनके फैमिली फ्रेंड्स से मिलने गए। रणवीर और दीपिका के साथ उसके पिता प्रकाश पादुकोण, माँ उज्जला, बहन अनिशा उनके फैमिली फ्रेंड्स इ मिलने आए। उसी दौरान रणवीर सबसे घुलमिलने की कोशिश कर रहा था, सबको इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा था। तभी दीपिका उसके बगल में आकर उसके कान में खुसफुसा रही थी की, यही सही मौका है सबको अपने रिश्ते के बारे में बताने का। और इस बात के लिए रणवीर उसे मना कर रहा था।
और पढ़े: The Wedding Filmer Reveals How YJHD’s Kabira Song Got Him To Shoot Deepika, Ranveer’s Wedding!
सब एकदूसरे के साथ बात कर रहे थे, खाना खा रहे थे, तभी दीपिका ने सबको अचानक से बता दिया की, रणवीर ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और उसने हाँ कह दिया। ये सुनते ही खाना खा रहे रणवीर के गले में ही खाना अटक गया। अचानक से सब बिलकुल शांत हो गया। रणवीर सिंह का ध्यान दीपिका की माँ उज्जला के चेहरे पर गया और वह डर गया।
ये खबर सुनने के बाद दीपिका के घर वाले खुश हो गए और सभी ने सेलिब्रेशन किया। इसके बाद सब घर वापिस आ गए। घर आने के बाद दीपिका और उसकी माँ कमरे में इस बारे में जोर जोर से बातें कर रहे थे और ये बातें रणवीर दरवाजे पर कान देकर सुने जा रहा था और भगवान को पार्थना कर रहा था की सब ठीक हो जाए। और अब रणवीर दीपिका की माँ का सबसे लाडला बेटा बन गया है। दोनों के शादी को अब 5 साल हो गए है। पिछले 11 सालों से दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे है।
कॉफी विथ करण में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने और भी कई बातों का खुलासा किया। यह सब बातें जानने के लिए आप भी देखें Disney + Hotstar पर करण जौहर का मोस्ट पॉप्युलर शो कॉफी विथ करण!