Raha के बाद अब Animal के Ranbir Kapoor को चाहिए एक और बेटी, Alia Bhatt के साथ अपनी सफल शादी के बारे में किया ये खुलासा!
बताया सफल शादी का मंत्र!

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक है। वही रणबीर कपूर अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म एनिमल (Animal) के प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रहे है। कल ही एनिमल का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमे रणबीर के लुक और अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया। वही अपनी फिल्म एनिमल के ट्रेलर लांच के दरम्यान रणबीर कपूर ने मीडिया के साथ काफी बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अपनी शादी के बारे में भी बात की। इसके साथ ही एक्टर ने बेटी राहा (Raha Kapoor) के बारे में भी बात की और इसके बाद यह भी खुलासा किया की, अगर आलिया और उसे आगे जाकर दूसरा बच्चा हुआ तो वह भी बेटी ही हो।
एनिमल स्टार रणबीर कपूर हाल ही में चैट शो अनस्टॉपेबल विद एनबीके (Unstoppable with NBK) में नजर आए। इस दौरान एक्टर से आलिया भट्ट के साथ उनके शादी को लेकर भी कई सवाल किए गए। शादी को सफल बनाने के लिए रणबीर कपूर ने अपने शादी का मंत्रा शेयर किया। एक्टर ने इस बात पर जोर दिया की शादी का मतलब है दोनों मिलकर इस रिश्ते पर काम करना। एक्टर के मुताबिक अपने शादी पर काम करते रहने और हमेशा कोशिश करते रहने की जरुरत होती है, और यही एक सफल शादी का मंत्रा है। आपको बता दे की, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने घर वास्तु में पिछले साल अप्रैल महीने में शादी कर ली थी। इसके बाद नवंबर महीने में दोनों ने अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया।
View this post on Instagram
अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए भी रणबीर कपूर नहीं थकते। मीडिया से राहा के बारे में बात करते हुए खुलासा किया की वह हमेशा से बेटी चाहते थे। उन्हें नहीं पता था राहा के उनके जीवन में आने के बाद वह इतनी खुशी महसूस करेंगे। उनकी बेटी ने उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी खुशी दी है और इसके लिए वह भगवान का अबहर भी मानते है। इसके बाद दूसरे बच्चे के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा की, अगर उन्हें दूसरा बच्चा हुआ तो वह उम्मीद करते है की वह भी बेटी ही होगी। बेटी राहा को रणबीर हर कदम पर साथ देना चाहते है, जब वह बड़ी हो जाएगी तब उसके सपनों को पूरा करने की हर एक कोशिश एक्टर करना चाहते है।
और पढ़े: Animal Trailer Launch: Ranbir Kapoor ने कहा, “फिल्म के किरदार में घर पर जाऊंगा तो बीवी Alia Bhatt से पड़ेगी मार!”
View this post on Instagram
और पढ़े: बेटी Raha के जन्म के बाद Animal के किरदार में रहना Ranbir Kapoor के लिए हो गया था मुश्किल, किया खुलासा!
जल्द ही रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने तैयार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ही रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल भी नजर आने वाले है।
First Published: November 24, 2023 2:40 PM