Priyanka Chopra ने अपनी बहन Mannara को Bigg Boss 17 के लिए दी बधाइयाँ, देखे प्यारी तस्वीर!

Priyanka-chopra-wishes-cousin-mannara-good-luck-bigg-boss-17-shares-throwback-pic

जभी भी टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो की बात आती है, किसी के भी जुबान से नाम आता है Bigg Boss! मशहूर होने के अलावा यह रियलिटी शो विवादित भी है, जो हमेशा सुर्खियों में बना हुआ रहता है। इस बार भी शो के शुरू होने से पहले ही Bigg Boss 17 की खूब चर्चाएं हो रही है। अब जब की ये शो शुरू हो चूका है, इसमें शामिल हुए सभी कंटेस्टेंट्स को लोग काफी पसंद कर रहे है। ये सारे कंटेस्टेंट्स लोगों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आ रहे है। वही इस शो में साऊथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई है। वही कुछ ही देर पहले अपनी बहन को शो के लिए बधाइयाँ देते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने उन दोनों की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के साथ एक पुरानी थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपनी कजन बहन को रियलिटी शो में सफलता पाने के लिए बधाइयाँ दी। प्रियंका चोपड़ा को काफी समय बाद मन्नारा पर यूँ प्यार लुटाते हुए देख दोनों के फैन्स काफी चौंक गए। मन्नारा प्रियंका चोपड़ा के बुआ की बेटी है। मन्नारा की माँ, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता सगे भाई बहन है। वही प्रियंका चोपड़ा ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, उस दौरान मन्नारा काफी छोटी बच्ची थी। इसी दौरान खींची गई एक प्यारी सी तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है। इस तस्वीर में मन्नारा को प्रियंका ने अपनी बाँहों में पकडे रखा है। अपनी कजन बहन मन्नारा को Bigg Boss 17 के लिए बधाइयाँ देते हुए प्रियंका लिखती है की, “यह छोटी मन्नारा की थ्रोबैक तस्वीर है, छोटी तुम्हे कामियाबी मिले” इस तरह से प्रियंका ने मन्नारा पर प्यार बरसाया है।

और पढ़े: Exclusive: Bigg Boss 17 में शामिल होने के लिए Mannara ने कजन Priyanka Chopra से नहीं, बल्कि इस इंसान से ली थी सलाह!

आपको बता दे की, इस महीने 15 अक्टूबर से Bigg Boss 17 शुरू हो चूका है। यह शो फिरसे एक बार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे है, जिनका हमेशा की तरह अंदाज काफी कातिलाना नजर आ रहा है। अपने पसंदीदा रियलिटी शो को देखने के लिए दर्शक काफी बेताब होते नजर आए। इसके साथ ही इस सीजन में इस बार कॉन्काउंसे कॉंटेस्टेंट्स BB के घर में शामिल होने वाले थे, इसके बारे में भी काफी उत्सुकता दिखाई दी थी। वही इस बार Bigg Boss में एक हसीना के खूब चर्चे हो रहे है। जी हाँ, हम बात कर रहे है साऊथ एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा की। आपको बता दे की, मन्नारा इंटरनैशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की कजन बहन है। वही अब प्रियंका Bigg Boss 17 के लिए अपनी कजन बहन मन्नारा को बधाइयाँ देती नजर आई।

और पढ़े: Priyanka Chopra की बहन Mannara ने AS Ravi Kumar के जबरन किस करने पर आखिरकार किया खुलासा!

मन्नारा ने बॉलीवुड में भी 2014 में फिल्म ज़िद (Zid) से डेब्यू किया था। लेकिन एक्ट्रेस बॉलीवुड में कमाल नहीं कर पाई। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ज़िद के प्रमोशन के दौरान मन्नारा के साथ बहन प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थी। वही अब प्रियंका चोपड़ा का एक बार फिरसे अपनी कजन बहन मन्नारा के लिए प्यार उमड़ आया है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.