बॉलीवुड के साथ ही अब हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जादू बिखेर रही इंटरनैशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के कई चाहने वाले है। दुनियाभर में जिसके फैन फॉलोअर्स है, वही प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने कामकाज के साथ ही निजी जीवन में भी व्यस्त दिखाई देती है। जहां देश में हर तरफ गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्यौहार मनाया जा रहा है, वही प्रियंका ने भी हाल ही में कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमे वह अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie)के साथ गणपति बाप्पा का ये खास त्यौहार मनाती नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी मालती मैरी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमे उसकी बेटी गणपति बाप्पा के एक सॉफ्ट टॉय यानी खिलौने से खेलती नजर आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी कर ली और लॉस एंजिल्स में स्थाईक हो गई। वही इस कपल ने 2022 को अपनी बेटी मालती मैरी का इस दुनिया में स्वागत किया। बेटी के आने से मानो प्रियंका और निक की दुनिया में खुशियों की बौछार आ गई। वही प्रियंका और निक कितने भी व्यस्त क्यों ना हो, लेकिन अपनी बेटी के साथ समय बिताना कभी नहीं भूलते। वही प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियंका की बेटी मालती मैरी गणपति बाप्पा के खिलौने से प्यार से खेलती, उसे दुलारती, प्यार करती नजर आ रही है। साथ ही प्रियंका अपनी बेटी के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हुए भी नजर आ रही है।
और पढ़े: Priyanka Chopra की बेटी Malti Marie ने दोस्तों के साथ बिताया खेलकूद भरा दिन, देखें तस्वीरें!
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी को गणेश चतुर्थी के लिए तैयार करते हुए उसे बेहद प्यारा सफ़ेद रंग का ड्रेस पहनाया है, हाथों में चूड़ी पहनाई है और साथ ही माथे पर छोटी सी बिंदी भी लगाई है। मालती अपने गणपति बाप्पा के खिलौने को घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति के साथ रखती हुई नजर आ रही है। एक तस्वीर में मालती अपने इस खिलौने को गले से लगाती दिखाई दे रही है, तो एक तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को बाँहों में पकड़े हुए उससे बातें करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस के फैन्स ये तस्वीरें देख खुश होते नजर आ रहे है। एक ने कहा की, “देसी गर्ल Gen 0.2” तो दूसरे ने कहा, “बेहद खास”, एक कह रहा की, “वह अपने मम्मी पापा की तरह बेहद खूबसूरती से बड़ी हो रही है।” इस तरह से फैन्स अपना प्यार प्रियंका और मालती मैरी को भेज रहे है।
और पढ़े: Priyanka Chopra’s Love Is Overflowing For Husband Nick Jonas In THIS Cute Birthday Post!
गणेश चतुर्थी का ये प्यारा त्यौहार भारत में अगले 10 दिनों तक बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। वही प्रियंका चोपड़ा दूसरे देश में होकर भी अपनी बेटी को देश की संस्कृति, त्यौहार, रीती-रिवाजों के बारे में हमेशा से जोड़ने की कोशिश करती रहती है। प्रियंका और उसकी बेटी मालती का ये गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन देख किसी का भी दिल पिघल जाएगा।