बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने सितंबर महीने में अपने लोग टाइम बॉयफ्रेंड सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के संग शादी कर ली। दोनों को साथ में देख उनके फैन्स काफी खुश है। वही आज राघव चड्ढा के 35 वे जन्मदिन पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दे की, एक्ट्रेस ने पति के साथ कई सारी क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है और साथ ही एक प्यारा सा नोट लिखते हुए राघव को जन्मदिन पर खास तरीके से बधाइयाँ दी है। शादी के बाद पहली बार परिणीति चोपड़ा पति राघव चड्ढा का जन्मदिन मना रही है, इसीलिए जाहिर सी बात है की वह उसे काफी स्पेशल फील करना चाहती है।
इशकजादे एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इसी साल 24 सितंबर को उदयपुर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा संग बड़ी धूम धाम से शादी की थी। दोनों के इस शादी में उनके परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार, दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद परिणीति चोपड़ा के शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। वही अब शादी के बाद पहली बार परी अपने पति राघव का जन्मदिन मना रही है। राघव के 35 वे जन्मदिन पर परिणीति ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की कुछ प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें देख कर यह उनके हनीमून की ही तस्वीरें है यह लग रहा है। एक तस्वीर में परी और राघव के पैर नजर आ रहे है, जिनपर मेहंदी लगी हुई है। एक तस्वीर में दोनों स्टेडियम में मैच देखते नजर आ रहे है। एक तस्वीर में परिणीति राघव को अपने बाहों में जखडे हुए कड़ी है। ये तस्वीरें देख आपको दोनों के बीच का प्यार नजर आएगा।
तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। अपने पति को परी ‘रागाई’ करके बुला रही है और साथ ही में उसे ईश्वर का दिया तोहफा भी कहती है। राघव का मन और बुद्धि परी को आश्चर्यचकित करते है। इसके साथ ही उसके मूल्य, ईमानदारी और विश्वास परी को एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित भी करते है। परिवार के प्रति उसका प्यार देख कर परिणीति खुद को बेहद खुशनसीब समझती है। आज का दिन परिणीति के लिए काफी खास और पसंदीदा दिन है, क्यों की एक्ट्रेस कहती है की इसी दिन राघव का जन्म हुआ है। उसे जीवनभर के लिए चुनने के लिए परी राघव का शुक्रिया अदा करती है और उसे जन्मदिन पर बधाइयाँ देती है।
और पढ़े: Parineeti Chopra ने Maldives के गर्ल्स ट्रिप की Throwback तस्वीरें की शेयर, माँ और सास के साथ किए मजे!
कुछ दिनों पहले ही परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर भी राघव ने ऐसी ही एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाइयाँ दी थी। वही आज परी ने भी पति के जन्मदिन पर उसे अपने स्टाइल में विश किया है।