Lata Mangeshkar का गाना जाती नजर आई Parineeti Chopra, आवाज सुन कर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध!

parineeti-chopra-sings-Rahen-Na-Rahen-lata-mangeshkar-song-mamta-see-video

इशकजादे (Ishaqzaade) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने अभिनय के साथ साथ अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जानी जाती है। लोगों को उसके गाने का शौक पता है और साथ ही फैन्स एक्ट्रेस का आवाज सुनने के लिए तरसते रहते है। परिणीति चोपड़ा ने इस साल सांसद राघव चड्ढा के संग सगाई कर के अपने फैन्स को खुशी का एक झटका दिया। वही एक्ट्रेस कई बार अपनी सुरीली आवाज में गाने गाते हुए अपने फैन्स को मंत्रमुग्ध भी कर देती है। कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति अपनी खूबसूरत सी आवाज में गाना गाते हुए नजर आ रही है। परिणीति की प्यारी आवाज सुन कर आप भी खो जाएंगे।

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने अभिनय के साथ साथ अपनी खूबसूरत आवाज से भी लोगों का दिल जितने में कामियाब रही है। वही एक्ट्रेस हमेशा अपने सोशल मीडिया पर अपनी सुरीली आवाज से गाने गाते हुए वीडियो शेयर करती रहती है।

और पढ़े: Parineeti Chopra Sings Her Favourite Song ‘Tu Jhoom’. Her Rendition Will Make Your Day!

परिणीति की आवाज को सुनकर उसके फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गए है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सुरीली आवाज में गाना गाते हुए एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। परिणीति ने पुरानी फिल्म ममता (Mamta) का रहें ना रहें (Rahen Na Rahen) ये गाना गाया है। साल 1966 आई इस फिल्म का ये खूबसूरत गाना दिवंगत गायिका लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar) ने गाया है। भले ही लता जी की आवाज को कोई तोड़ नहीं है, लेकिन परिणीति ने ये गाना गाने के लिए पूरी मेहनत की है। परिणीति चोपड़ा की सुरीली आवाज ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

पहले के लीजेंड गायकों ने गाए कई पुराने गाने आज भी लोगों के कानों के साथ साथ दिल को भी खुश कर देते है। वही परिणीति ने गाया ये गाना उसके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। परिणीति इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती है की, “कुछ गाने सिर्फ मधुर गाने नहीं होते, बल्कि भावनाएं होती है” और हम एक्ट्रेस की बात से पूरी तरह सहमत है। फैन्स परिणीति के इस वीडियो पर प्यार की बौछार करते नजर आ रहे है। एक ने लिखा है की, “मैम आप बेहद प्रतिभाशाली है”, एक ने लिखा है की, “आपकी आवाज मेरे लिए सुकून है”, फैन्स के साथ ही फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ने भी परिणीति की आवाज पर अपना प्यार भेजा है।

और पढ़े: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन करते नजर आए Parineeti Chopra और Raghav Chadha, देखें तस्वीरें!

इससे पहले भी परिणीति चोपड़ा ने एक बेहद खूबसूरत पंजाबी गाना ‘तू झूम’ गाते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसे फैन्स के साथ ही कई सेलेब्स ने भी पसंद किया था।

परिणीति फिल्मों के लिए भी गा चुकी है। मेरी प्यारी बिंदु का ‘माना की हम यार नहीं’, केसरी का ‘तेरी मिट्टी’ फीमेल वर्जन जैसे कई शानदार गाने एक्ट्रेस गा चुकी है। वही परिणीति का ये नया गाना काफी खूबसूरत है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.