Parineeti Chopra की सुरीली आवाज ने फिरसे बिखेरा अपना जादू, गाया Amrinder Gill का ये गाना!

parineeti-chopra-sings-Amrinder-Gill-song-dildarian-melodious-voice-shares-video

इशकजादे (Ishaqzaade) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज के दिन अपने अभिनय के साथ ही अपनी खूबसूरत आवाज के लिए भी जानी जाती है। फिल्मों में अभिनय साथ ही परिणीति गाने भी गाती है। लोग एक्ट्रेस के अभिनय के साथ ही उसकी सुरीली आवाज के भी दीवाने है। मेरी प्यारी बिंदु का गाना माना की हम यार नहीं (Maana Ke Hum Yaar Nahin), केसरी का गाना तेरी मिट्टी (Teri Mitti) जैसे खूबसूरत गानों को अपनी सुरीली आवाज में गाने वाली परिणीति का फैन फॉलोइंग काफी बड़ा है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने एक और गाना गाया है और इस बार भी नेटिजेन्स उसकी आवाज सुन कर मंत्रमुग्ध हो गए है। चलिए सुनते है परिणीति चोपड़ा ने कौनसा गाना गाया।

कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति एक बेहद खूबसूरत पंजाबी गाना गाते हुए दिखाई दे रही है। इस बार परिणीति ने अपनी सुरीली आवाज में पंजाबी सिंगर अमरिंदर गिल (Amrinder Gill) का बेहद खूबसूरत गाना दिलदारियां (Dildarian) गाया है। आपको बता दे की अमरिंदर गिल का ये दिलदारियां गाना साल 2005 में आए अल्बम का है। परिणीति ने अपनी सुरीली आवाज में ये गाना इतनी खूबसूरती से गाया है की, कुछ लम्हों के लिए आप उसकी आवाज में खो से जाएंगे।

और पढ़े: Lata Mangeshkar का गाना जाती नजर आई Parineeti Chopra, आवाज सुन कर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध!

परिणीति की आवाज बेहद सुरीली है, इसमें कोई शक नहीं। परिणीति को पंजाबी गाने गाने का काफी शौक है और एक्ट्रेस यह गाने ऊँचे सुरों में गाती है, जिस वजह से ये गाने दिल को छू जाते है। एक्ट्रेस ने शेयर किए इस वीडियो पर फैन्स भी अपना प्यार बरसा रहे है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा है की, “पसंदीदा गाना, पसंदीदा इंसान”, तो दूसरे ने लिखा है की, “अमरिंदर पाजी का ये गाना मुझे बेहद पसंद है, ये मुझे कॉलेज के दिनों की याद दिलाता है।” इस तरीके से नेटिजेन्स परिणीति के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे है।

और पढ़े: Parineeti Chopra Sings Her Favourite Song ‘Tu Jhoom’. Her Rendition Will Make Your Day!

कुछ दिन पहले ही परिणीति ने लता मंगेशकर जी का रहें ना रहें ये गाना भी बेहद खूबसूरती से गाया था। लोगों से मिले प्यार की वजह से परिणीति आजकल कई बार अपनी खबसूरत आवाज में गाने गाते हुए वीडियो शेयर करती है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.