Parineeti Chopra ने Maldives के गर्ल्स ट्रिप की Throwback तस्वीरें की शेयर, माँ और सास के साथ किए मजे!
काफी शानदार!

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के संग अपनी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में रही है। अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस अपनी शादी के दौरान सुर्ख़ियों में रही थी। वही शादी के बाद परी अपने पति राघव चड्ढा के साथ हनीमून पर कहा जाने वाली है, इसको लेकर भी लोगों ने काफी चर्चाएं की। लेकिन परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद सभी को चौंका दिया। इशकजादे एक्ट्रेस घूमने तो गई, लेकिन हनीमून पर नहीं। बल्कि अपनी गर्ल गैंग (Girl Gang) के साथ परिणीति मालदीव (Maldives) के ट्रिप (Girl’s Trip) पर निकल पड़ी, जहाँ सिर्फ उसकी दोस्त ही नहीं, एक्ट्रेस की माँ और सास भी साथ थे। जी हाँ, कुछ समय पहले ही परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने गर्ल्स ट्रिप की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप समझ जायेंगे की परी ने क्या खूब मजे किए।
View this post on Instagram
शुद्ध देसी रोमांस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लिए और इनकी शादी को लेकर पैपराजी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे। परिणीति जैसी चुलबुली एक्ट्रेस अपनी शादी पर भी काफी कूल लग रही थी। 24 सितंबर को परिणीति और राघव ने उदयपुर में अपने दोस्त और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में शादी रचाई। वही एक्ट्रेस शादी के बाद अपने पति राघव चड्ढा के संग हनीमून पर कहा जाने वाली है, इस बारे में हर कोई चर्चा कर रहा था और ये जानने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहा था। शादी के तुरंत बाद ही परिणीति ने मालदीव में अपने चूड़ियों की एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद लोगों को यूँ लगा की वह मालदीव में अपने पति के संग हनीमून मना रही है। लेकिन जल्द ही परी ने इस बात का खुलासा किया की, वह अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही परिणीति ने कुछ समय पहले ही अपने इस शानदार गर्ल्स ट्रिप की कुछ खास झलकियां भी शेयर की है, जिसे देखने के बाद आपको समझ आएगा की उनकी ट्रिप कितनी शानदार होगी। एक तस्वीर में परी सायकल पर बैठे तस्वीर के लिए पोज दे रही है, तो एक तस्वीर में वह अपनी गर्ल गैंग के साथ बीच पर बेहद स्टाइलिश अंदाज से तस्वीर खिंचवा रही है। इस तस्वीर में परी की माँ और सास के साथ ही ननद और दोस्त भी नजर आ रही है। परिणीति ने मोनोकिनी पहने सफ़ेद जैकेट ओढ़ा है। वही उसके साथ सभी ने रंगबिरंगे कपडे परिधान किये है। कैप्शन में परिणीति लिखती है की, ये तस्वीरें उसके मालदीव गर्ल्स ट्रिप की कूलेस्ट थ्रोबैक तस्वीरें है। इस गर्ल्स ट्रिप पर उसकी माँ और सास भी शामिल थी। इसके साथ ही ऐसी ट्रिप पर परिणीति को फिरसे जाने की इच्छा भी उसने लिख कर बताई है।
और पढ़े: From New Dulhans Kiara Advani, Parineeti Chopra To Katrina Kaif, Celebs Who Celebrated Karwa Chauth
View this post on Instagram
लोगों को जान कर हैरानी हो रही है की, अपने हनीमून को छोड़ परिणीति ने गर्ल्स ट्रिप प्लान की और अपनी माँ और सास को भी इस मालदीव के ट्रिप में शामिल किया। परिणीति के गर्ल्स ट्रिप की तस्वीरें आपको भी जरूर पसंद आएगी।
First Published: November 09, 2023 2:03 PMDiwali का त्यौहार मनाने Parineeti Chopra हो गई है तैयार, खूबसूरत ऑरेंज शरारा सूट पहने लग रही कमाल!