Chooda Ceremony के लिए Parineeti Chopra ने बनवाया मोतियों से सजा Personalized Chooda Cover, देखें तस्वीरें!
एक्ट्रेस पर हुई फूलों की बरसात!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने पिछले महीने 24 सितंबर को अपने मंगेतर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के संग बड़ी धूमधाम से शादी कर ली। जहाँ परिणीति और राघव के बारे में पिछले एक-डेढ़ सालों से डेटिंग की ख़बरें सामने आ रही थी, वही सगाई और उसके बाद शादी कर परिणीति और राघव ने इन चर्चाओं पर पूर्णविराम लगा दिया और अपने फैन्स को एक खुशी का झटका दे दिया। वही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बाद अब जाकर प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर कर रहे है। कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने चूड़ा सेरेमनी (Choora Ceremmony) के कुछ बेहद प्यारे पल शेयर किए है। एक्ट्रेस ने शेयर की इन तस्वीरों में वह खुशी से मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के बेहद खूबसूरत और पर्सनलाइज चूड़ा, चूड़ा कवर और कलीरा की तस्वीर भी आपको देखने मिलेगी।
इशकजादे (Ishaqzaade) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चूड़ा सेरेमनी की बेहद प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में परिणीति बहुत हसती खिलखिलाती अपने शादी के फंक्शन के मजे लूटती नजर आ रही है। वही अपने चूड़ा फंक्शन में परिणीति पिले रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आ रही है, जो उसपर काफी जच रहा है। सूरज परिणीति की खूबसूरती और भी खिल रही है। परिणीति ने अपने शादी के लिए हल्के गुलाबी रंग का चूड़ा चुना था। इसके साथ ही इस गुलाबी चूड़े पर बेहद खूबसूरत कस्टमाइज कलीरा भी पहने थे, जो मोती और अलग अलग डिजाइन भी शामिल थे। एक्ट्रेस के लिए ये खूबसूरत चूड़ा मृणालिनी चंद्र ने कस्टमाइज किया था। वही चूड़ा सेरेमनी में परिणीति और उसके परिवार वाले भी नजर आ रहे है।
View this post on Instagram
एक तस्वीर में परिणीति चोपड़ा और उसकी पूरी फैमिली नजर आ रही है, तो एक तस्वीर तस्वीर में उसके हल्के गुलाबी रंग के चूड़े की तस्वीर नजर आ रही है। इसके साथ ही कस्टमाइज कलीरा भी बेहद खबसूरत दिखाई दे रहे है। शादी के फंक्शन में एक्ट्रेस काफी चील मोड़ में नजर आई। अपने घरवालों और दोस्तों के साथ परिणीति ने काफी मजे किए। येलो अनारकली सूट और उसपर पेस्टल स्ट्रिप्स की ओढ़नी लिए परिणीति ने मिनिमल मेकअप किया था। इसके साथ ही ग्रीन कलर के इयररिंग्स उसकी खूबसूरती में चार चाँद ला रहे थे। परिणीति के चूड़ा पहनने के बाद उसपर उसके भाई खूबसूरत गुलाबी कवर्स भी बांधते एक तस्वीर में आपको दिखई देगा।
View this post on Instagram
परिणीति ने दुल्हन होने के बावजूद हाथों पर बिलकुल छोटी मेहंदी निकाली थी। लेकिन उसमे भी वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। कई तस्वीरों में उसने आँखों पर काला गॉगल चढ़ाया हुआ दिखाई दे रहा है और अपने ही धुन में एक्ट्रेस एंजॉय कार्र्टी नजर आ रही है।
और पढ़े: बड़ी धूमधाम से हुआ Parineeti Chopra का ससुराल में स्वागत, पति Raghav Chadha के साथ किया गृहप्रवेश!
View this post on Instagram
पिछले महीने 24 सितंबर को सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी। वही एक्ट्रेस धीरे धीरे अपने शादी के सभी फंक्शन्स की खूबसूरत और प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही है।
First Published: October 26, 2023 2:04 PM