आर्ट डायरेक्टर Nitin Chandrakant Desai की मृत्यु से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री; Hema Malini, Parineeti Chopra ने दी श्रद्धांजलि!

भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

आर्ट डायरेक्टर Nitin Chandrakant Desai की मृत्यु से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री; Hema Malini, Parineeti Chopra ने दी श्रद्धांजलि!

देवसास (Devdas), जोधा अकबर (Jodhaa Akbar), बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) जैसी बड़ी बड़ी और शानदार फिल्मों के सेट का निर्माण करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई (Nitin Chandrakant Desai) के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक मना रही है। आर्ट डायरेक्टर और निर्माता रहे नितिन देसाई केवल 57 वर्ष की आयु में ये दुनिया छोड़ कर चले गए है। पुलिस के मुताबिक नितिन चंद्रकांत देसाई की मृत्यु आत्महत्या से हुई है, यह पता चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देसाई कर्जत में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। जहां उनकी मृत्यु की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल बन चूका है। बॉलीवुड सेलेब्स अपना दुख जताते हुए देसाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे है।

आज की सुबह फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी शोकाकुल रही है। बॉलीवुड के कई शानदार सेट का निर्माण करने वाले और कई फिल्मों नो प्रोड्यूस करने वाले सबके चहिते आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई अपने कर्जत के एन डी स्टुडिओज (ND Studios) में मृत पाएं गए। वही इस मामले में जांच करने वाले पुलिस ने बताया की, देसाई ने आत्महत्या की है। जैसे ही ये खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाओं के साथ ही लोग दुख के सागर में डूब गए। नितिन चंद्रकांत देसाई के अचानक चले जाने से कई लोगों को मानो सदमा सा लग गया। इनमे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही बड़ी बड़ी मशहूर हस्तियां भी शामिल है। कई सेलेब्स अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने आंसुओं को बहने दे रहे है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए नितिन चंद्रकांत देसाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। देसाई के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने कहा की, “उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।”

और पढ़े: How Art Director Nitin Desai’s Midas Touch Made The Sets Of Devdas, Bajirao Mastani, And More Films Grand

इशकजादे (Ishaqzaade) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने भी दिवंगत आर्ट डायरेक्टर के लिए अपनी भावना जाहिर की। ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा की, “नितिन सर के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके अभूतपूर्व कार्य, बुद्धिमत्ता और कलात्मकता को हमेशा याद किया जाएगा।”

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी ट्वीट करते हुए लिखा की, “नितिन देसाई के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक शानदार कला निर्देशक और एक अच्छे दोस्त, भारतीय सिनेमा में उनका योगदान सराहनीय रहा है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।”

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को अपने सबसे अच्छे दोस्त के गुजर जाने का काफी दुख हुआ। अग्निहोत्री ने अपने दुख को जाहिर करने के लिए ट्वीटर का सहारा लिया और लिखा की, उनके सबसे करीबी दोस्त के मृत्यु के बारे में सुनकर उनका दिल टूट गया है और वह बेहद दुखी है। अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी पल्लवी जोशी का भी उल्लेख करते हुए लिखा की, नितिन देसाई उन दोनों को पसंद थे, और हमेशा से उनके लिए मार्गदर्शक रहेंगे।

वेड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी अपनी भावनाओं को ट्वीटर पर शेयर करते हुए नितिन देसाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा की, भारतीय फिल्मों के विकास में बहुत बड़ा योगदान देने वाले महान आर्ट डायरेक्टर के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। रितेश ने देसाई के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी जताई।

इसके साथ ही फिल्म मेकर मधुर भंडारकर, एक्टर निल नितिन मुकेश, गश्मीर महाजनी और कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर आर्ट डायरेक्टर के जाने का दुख मनाया।

और पढ़े: Sanjay Leela Bhansali Calls ‘Heeramandi’ His Tribute To Every Great Filmmaker Who Celebrated Women’s Stories

4 बार राष्ट्रिय पुरस्कार जीतने वाले नितिन चंद्रकांत देसाई को अपने फिल्म इंडस्ट्री के योगदान के लिए 3 बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चूका है। Dr. Babasaheb Ambedkar (डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर), लगान (Lagaan), देवदास (Devdas), हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam), जोधा अकबर (Jodhaa Akbar) जैसी कई बड़ी फिल्मों के सेट का निर्माण करने वाले होनहार आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

From ‘Devdas’ To ‘Ponniyin Selvan: I,’ Aishwarya’s Tryst With Iconic Jewellery On The Big Screen

First Published: August 02, 2023 2:06 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!