निर्भया महिला गोविंदा पथक ने Krishna Janmashtami के मौके पर मां काली का रूप धारण कर किया डांस, देखें वीडियो!

काफी सराहनीय डांस!

निर्भया महिला गोविंदा पथक ने Krishna Janmashtami के मौके पर मां काली का रूप धारण कर किया डांस, देखें वीडियो!

आज पुरे भारत देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। जहाँ हर हिंदू इस त्यौहार को मनाते हुए दिखाई दे रहा है, वही मुंबई जैसे बड़े शहर में आज कई जगहों पर दही हंडी का उत्साव मनाया जा रहा है। वही मुंबई का एक पथक सड़कों पर माँ काली का रौद्र रूप धारण करते नजर आया। इस पथक की खास बात ये है की, इसमें सारी महिलाएं और लड़कियां है, जिन्होंने सड़कों पर मां काली का रौद्र रूप धारण कर आत्मरक्षा डांस करती नजर आई। निर्भया महिला गोविंदा पथक की महिलाओं ने सड़कों पर जन्माष्टमी के मौके पर आत्मरक्षा डांस किया और इस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

7 सितंबर को भारत में सभी जगह भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इन सबके बीच निर्भया महिला गोविंदा पथक के एक महिला समूह ने ‘मां काली’ का रूप धारण कर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई की सड़कों पर आत्मरक्षा डांस सादर किया। गोविंदा पथक के आत्मरक्षा डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। इस डांस में कई लड़कियां और महिलाएं शामिल हुई थी, जिन्होंने काले कपडे पहने हुए थे और वह मां काली की तरह रौद्र रूप धारण कर डांस करती नजर आ रही थी। इस पथक की महिलाओं ने अपने मुँह पर मां काली की तरह काला और नीला रंग लगा लिया था और गले में लाल फूलों की माला पहनी हुई थी।

और पढ़े: India Vs Bharat Row: Kangana Ranaut Says She Predicted This, Amitabh Bachchan Shares Cryptic Tweet

निर्भया महिला गोविंदा पथक की महिलाओं ने सड़कों पर किये इस आत्मरक्षा डांस को कई लोग देखने जमा हो गए। इस डांस का वीडियो ANI ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। जब ये महिलाएं और लड़किया डांस कर रही थी, उस दौरान काफी ज्यादा बारिश हो रही थी। ऐसे में भी इस पथक ने अपना डांस शुरू रखा और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सोशल मीडिया पर लोग इन महिलाओं के इस डांस की काफी तारीफ़ कर रहे है। अंत में इस महिला पथक ने दही हंडी भी फोड़ी।

और पढ़े: N Valarmathi, The Voice Behind Chandrayaan-3 Countdown Dies Due To Cardiac Arrest; Twitter Mourns

देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं के बीच निर्भया महिला गोविंदा पथक ने किया ये डांस काफी सराहनीय है।

Image Courtesy: ANI 

पूर्व कन्नड़ एक्ट्रेस और राजनेता Divya Spandana के मौत की खबर निकली नकली, जानें पूरी कहानी!

First Published: September 07, 2023 5:15 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!