Neha Dhupia ने Devi की हार्ट सर्जरी के बारे में बात करने पर Bipasha Basu को कहा ‘बहादुर’!

neha-dhupia-calls-bipasha-basu-brave-for-talking-about-daughter-devi-heart-surgery-on-live-session

कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के बारे में एक बेहद बड़ा खुलासा किया, जिसे जानने के बाद सभी की ऑंखें नम हो गई। एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ हुए लाइव सेशन के दौरान बिपाशा बसु ने खुलासा किया की उसकी बेटी देवी के जन्म के बाद उसे पता चला की, उसके दिल में दो छेद है। उस दौरान देवी महज 3 महीने की थी, और तभी ही उसकी सर्जरी कर दी गई। ये बिपाशा बसु और उसके पति करन सिंह ग्रोवर के लिए काफी मुश्किलों भरा समय था। नेहा धूपिया के संग ये बात करते हुए बिपाशा लाइव सेशन में ही रो पड़ी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने IVF की मदद से गर्भधारणा करने का खुलासा भी किया।

राज, धूम 2, फिर हेरा फेरी, अलोन जैसी कई फिल्मों में नजर आई बिपाशा बसु आज एक प्यारी सी बेटी की मां है। साल 2016 में एक्टर करन सिंह ग्रोवर से शादी करने के बाद इस कपल ने पिछले साल नवंबर में बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया। हाल ही में बिपाशा ने नेहा धूपिया के संग हुए लाइव सेशन के दौरान अपनी बेटी से जुडी कुछ दिल दहलाने वाली बातों का खुलासा किया, जिसके बाद बिपाशा को लोगों से काफी सांत्वना मिली। बेटी देवी एक जन्म के 3 महीने बाद ही बिपाशा को पता चला की उसके दिल में दो छेद है और उसे सर्जरी की जरुरत है। उस दौरान बिपाशा के पति करन सिंह ग्रोवर भी शूटिंग के लिए शहर से दूर थे और बिपाशा बिलकुल भी अकेली थी। उसने अपने पतिवार को भी यह बात नहीं बताई थी। नेहा धूपिया से इस बारे में बात करते हुए बिपाशा लाइव सेशन में रो पड़ी और पूरी तरह से टूट गई।

और पढ़े: Bipasha Basu Blesses Our Feeds With An Adorable Picture Of Devi And Her Dad, Karan Singh Grover!

वही अब एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बिपाशा बसु के इस कठिन समय पर मजबूत होने और इस बात का सोशल प्लैटफॉर्म पर सबके सामने खुलासा करने के लिए बिपाशा के साहस की सराहना की। अपनी बेटी के बारे में, उस कठिन अवसर के बारे में बात करने वाली बिपाशा बसु को नेहा धूपिया ने ‘बहादुर’ कहा। नेहा धूपिया ने इस बात का खुलासा भी किया की, ये लाइव सेशन शुरू होने से पहले बिपाशा बसु ने उससे कहा था की वह केवल सच बोलना चाहती है और कुछ साझा करना चाहती है। लेकिन नेहा को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था की बिपाशा क्या कहने वाली है। जब बिपाशा ने इस बड़ी बात का खुलासा किया, उस दौरान वह पूरी तरह से टूट गई थी और वह लाइव सेशन के दौरान ही फूट फूट कर रोने लगी। ये देख कर और बिपाशा की बातें सुन कर नेहा और फैन्स की आंखें भी नम हो गई।

और पढ़े: Bipasha Basu और Karan Singh Grover ने बेटी Devi को कराया पहली बार फ्लाइट का सफर, दिख रहे थे खुश!

नेहा खुद दो बच्चों की मां है, और एक और मां को इस कठिन समय की बात करते देख वह खुद के आंसू भी नहीं रोक पाई। नेहा धूपिया को लगता है की बिपाशा के इस खुलासे के बाद उसने कितनों को प्रेरणा दी होगी। और ये बात भी सच है की, कठिन समय के बारे में काफी कम लोग बात करते है, क्यों की इस तरह की बात करने के लिए सच में बहादुर होना पड़ता है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.